biodatamaker

अमरनाथ यात्रा में रखें ये 5 सावधानियां, यात्रा रहेगी पूर्ण सुरक्षित

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 (12:33 IST)
2 जुलाई 2025 बुधवार से अमरनाथ यात्रा प्रारंभ हो गई है। पहला जत्था रवाना हो गया है। पहले जत्थे में 4 हजार के करीब यात्रियों को बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना किया गया है। यदि आप अगले जत्थे में जाने वाले हैं तो जाने से पहले जान लें कि यात्रा मार्ग में क्या क्या सावधानियां रखना होगी। इससे आप पूर्ण रूप से सेहतमंद बने रहकर सुरक्षित रहेंगे। इस बार की अमरनाथ यात्रा में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दुर्गम मार्ग और मौसम की खराबी के कारण यात्रा कठिन हो जाती है। 
 
1. सेहत का रखें ध्यान : 
  1. - यात्रा शुरू करने से पहले अपनी सेहत की जांच करवा लें, खासकर अगर आपको दिल, श्वसन या उच्च रक्तचाप की समस्या है।
  2. अमरनाथ यात्रा के दौरान मौसम अत्यधिक ठंडा और कभी-कभी बर्फ़बारी भी हो सकती है। इसलिए, वॉटरप्रूफ और गर्म कपड़े पहनें। 
  3. ऊनी कपड़े, जैकेट, दस्ताने और स्कार्फ जरूर रखें।
  4. बर्फीली ठंड और उच्च ऊंचाई पर यात्रा के दौरान आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
  5. साथ में पेनकिलर, बैंडेज, और अन्य जरूरी दवाइयां जैसे जुकाम, बुखार या सिरदर्द के लिए रखें।
  6. यात्रा के दौरान आपको लंबी दूरी पैदल तय करनी होती है, जो शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यात्रा से पहले शारीरिक रूप से फिट रहना जरूरी है ताकि आप यात्रा के दौरान थकावट महसूस न करें। इसके लिए लोग पैदल चलने की पहले से ही प्रैक्टिस करते हैं।
  7. यात्रा में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। साथ ही हल्का और सुपाच्य भोजन करें, जैसे सूप, चाय, फल, और ऊर्जा देने वाले स्नैक्स जैसे नट्स, चॉकलेट, आदि।
2. प्राकृतिक आपदाओं के लिए तैयार रहें: यात्रा के दौरान अचानक बर्फ़बारी, भूस्खलन, भारी बारिश या धुंध जैसी आपदाएं हो सकती हैं। मौसम का हाल पहले से जान लें और आवश्यक सामान जैसे पानी, चॉकलेट, चाय पाउडर, पन्नी आदि रखें। तय मार्ग पर ही चलें।
 
3. निर्देशों का पालन करें और संगठित यात्रा करें: व्यक्तिगत यात्रा के बजाय समूह में यात्रा करना ज्यादा सुरक्षित रहता है। विशेषकर अनुभवी गाइड के साथ यात्रा करने से आपको मार्ग में कठिनाइयाँ कम होंगी और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। अमरनाथ यात्रा के मार्ग में कई सुरक्षा चौकियां होती हैं। वहां के नियमों और निर्देशों का पालन करें। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए यात्रा के दौरान स्थानीय अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनें।
 
4. सुरक्षा के उपकरण रखें: खासकर अगर आप यात्रा करने के लिए मुश्किल रास्तों पर जा रहे हैं, तो साथ में टॉर्च, बैटरी, और एंटी-हाइपोथर्मिया उपकरण रखें। इन उपकरणों से यात्रा के दौरान किसी भी इमरजेंसी स्थिति में मदद मिल सकती है।
 
5. शारीरिक क्षमता से अधिक यात्रा करने से बचें : यदि आप यात्रा करते समय यह महसूस करते हैं कि रास्ता बहुत कठिन है या आप खुद को थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो आप अपनी यात्रा को रद्द करने या वापस लौटने पर विचार करें। किसी भी समय अपनी क्षमता से अधिक यात्रा करने का प्रयास न करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक रहेगा। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

03 August Birthday: आपको 3 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

अगला लेख