Daily Horoscope
✕

1500 किलो सोने से बना है महालक्ष्मी का यह मंदिर, कहते हैं दक्षिण भारत का 'स्वर्ण मंदिर'

Updated: बुधवार, 3 नवंबर 2021 (22:51 IST)
भारत में यूं तो महालक्ष्मी के कई मंदिर है जिसमें से कुछ खास मंदिर है जैसे केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर, मुंबई का महालक्ष्मी मंदिर, तिरुपति के पास तिरुचुरा का पद्मावती का मंदिर, कोल्हापुर का महालक्ष्मी मंदिर, दिल्ली का लक्ष्मीनारायण मंदिर, इंदौर का महालक्ष्मी मंदिर, हिमाचल का चौरासी मंदिर, चंबा का लक्ष्मीनारायण का मंदिर, चेन्नई का अष्टलक्ष्मी मंदिर आदि। इन्हीं में से एक है तमिलनाडु का 'स्वर्ण मंदिर'।
 
ALSO READ: दिवाली : कैसे मनाएं इस वर्ष दीपावली का पर्व, जानिए 10 खास बातें
1. भारतीय राज्य तमिलनाडु के जिले वेल्लू में स्थित थिरुमलई कोड गांव श्रीपुरम में स्थित महालक्ष्मी मंदिर को 'दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर' कहा जाता है। 
 
2. कहते हैं कि यह मंदिर 1500 किलो से अधिक शुद्ध सोने से बना है। इसी वजह से इसे दक्षिण भारत का 'स्वर्ण मंदिर' या 'गोल्डन टेंपल' कहते हैं। कहते हैं कि इस मंदिर के निर्माण में जितना सोना लगा है, उतना दुनिया के किसी मंदिर में नहीं लगा है। 
 
3. 100 एकड़ में फैला यह मंदिर चेन्नई से 145 किलोमीटर दूर पलार नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर को बनने में लगभग 7 साल का समय लगा था। इसके निर्माण में लगभग 300 करोड़ रुपए की लागत आई थी। 24 अगस्त 2007 को इस मंदिर को दर्शनार्थ खोला गया था। 
ALSO READ: दिवाली पर इस तरह करें घर की सजावट, जानिए 10 टिप्स
4. सूरज की रोशनी में यह मंदिर खूब चमकता परंतु रात के समय लाइट में यह मंदिर और भी ज्यादा चमकता है तब इसमें लगे सोने की चमक देखते ही बनती है। मंदिर परिसर में करीब 27 फीट ऊंची एक दीपमाला भी है, जिसके प्रकार में मंदिर जगमगा उठता है।
 
5. इस स्वर्ण मंदिर का निर्माण वेल्लोर स्थित धर्मार्थ ट्रस्ट श्री नारायणी पीडम द्वारा कराया गया था। 

Show comments

सभी देखें

दीपावली की रात इन संकेतों को माना जाता है मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक

दीपावली पर कैसे शुरू हुई रंगोली बनाने की परंपरा? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दीपावली पर क्यों होती है मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा? जानिए पौराणिक मान्यताएं

भाई दूज पर क्यों की जाती है यमराज की पूजा? जानिए इसकी रोचक धार्मिक परंपरा

सभी देखें

दिवाली के पहले धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Diwali Puja Rules: दिवाली पूजा में लक्ष्मी जी की आरती करें या नहीं? जानें क्या कहते हैं ज्योतिष और शास्त्र

क्‍यों की जाती है गोवर्धन पूजा? श्रीकृष्ण और गायों का पूजन से क्‍या है संबंध?

दिवाली 2026: रात में कब करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

Dhanteras 2026: सोना नहीं खरीद पा रहे? धनतेरस पर घर ले आएं ये 5 सस्ती चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

अगला लेख