sawan somwar

श्री कृष्ण आज भी यहां स्वयं आकर फोड़ते हैं मटकी और लगाते हैं माखन का भोग!

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (14:45 IST)
Janmashtami 2023: चमत्कारों में विश्वास आस्था का विषय है लेकिन यदि चमत्कार प्रत्यक्ष हो तो हर किसी का सर श्रद्धा से झुक जाता है। श्री कृष्ण ने आपने मानव जीवन में अलौकिक चमत्कारों से इस भूमि को धन्य किया लेकिन वर्तमान में एक ऐसी जगह मौजूद है जहां आज भी भगवान् श्री कृष्ण स्वयं आकर मटकी फोड़ते हैं और भक्तों के द्वारा चढ़ाया माखन मिश्री का प्रसाद गृहण करते हैं। आइये इस जगह और इस चमत्कारी घटना के विषय में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञान के तर्क या आस्था और विश्वास?
विज्ञान और विश्वास की बहस से परे चलिए हम चलते हैं कृष्ण जन्मभूमि मथुरा, जहां श्री कृष्ण मंदिर के पास स्थित है यह चमत्कारी मंदिर। यह चमत्कार आज भी रहस्य है लेकिन भक्त इसे आपनी आँखों से देख खुद को धन्य अनुभव करते हैं। श्री कृष्ण द्वारा मटकी फोड़े जाने वाले इस चमत्कार को दिखाते कई वीडिओ भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
 
krishnaa chalisa in hindi

कहाँ स्थित है यह चमत्कारी मंदिर?
मथुरा में स्थित है दाऊ जी का वह चमत्कारी मंदिर जहां जन्माष्टमी को भक्त अपने दुलारे नंदलाला को माखन की मटकी परोसते हैं। देखते ही देखते माखन से भरी मटकी अपने आप फूट जाती है और भक्त अपने भगवान् की लीला को देख धन्य हो जाते हैं। मान्यता है कि कन्हैया ख़ुद आकर यहां माखन का भोग गृहण करते हैं। यह घटना वर्ष में बस एक बार जन्माष्टमी पर ही देखने को मिलती है।

हालाँकि कई तर्कशास्त्री इस चमत्कार के पीछे ट्रिक होने की बात करते हैं और इस दावे को गलत मानते हैं।
जन्माष्टमी के महापर्व पर मथुरा, वृन्दावन और सम्पूर्ण ब्रिजभूमि कृष्ण भक्ति में डूब जाती है। कृष्ण जन्मोत्सव पर यहां विश्वभर से भक्त पहुँचते हैं। आधी रात को यहां का दृश्य सचमुच अद्भुत और उल्लास से परिपूर्ण होता है। इस अवसर पर कन्हैया को माखन मिश्री और पंजीरी का भोग लगाने की परंपरा है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

15 August Birthday: आपको 15 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 अगस्‍त, 2026)

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026: जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत: जानिए धार्मिक महत्व, फायदे और पूजन विधि

अगला लेख