ramcharitmanas

भैरव अष्टमी 2019 : भैरवनाथ के प्रसिद्ध 7 मंदिर, जहां होता है चमत्कार

Updated: सोमवार, 18 नवंबर 2019 (14:13 IST)
हिन्दू देवता भगवान भैरवनाथ के यूं तो देश में हजारों मंदिर है लेकिन यहां प्रस्तुत है खास सात मंदिर जहां जाने से मिट जाता है हर तरह का संताप और होता है चमत्कार।
 
 
1.काशी के कोतवाल : उत्तर प्रदेश में काशी नगरी को मोक्षदायनी नगरी कहा जाता है। यहां साक्षात भगवान विश्वनाथ विराजमान है जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। कहते हैं कि इस नगरी की रक्षा भैरवनाथ करते हैं। उन्हें काशी का कोतवाल भी कहा जाता है। काशी का काल भैरव मंदिर सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। काशी विश्वनाथ मंदिर से भैरव मंदिर कोई डेढ़-दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
 
 
2.काल भैरव मंदिर : मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित काल भैरव का मंदिर चमत्कारिक है। यहां भैरवनाथ की मूर्ति साक्षात है जो मदिरापान करती है। कालभैरव का यह मंदिर लगभग छह हजार साल पुराना माना जाता है।

 
3.गोलू देवता : नैनीताल के समीप घोड़ा खाड़ का बटुक भैरव मंदिर भी अत्यंत प्रसिद्ध है। यहां गोलू देवता के नाम से भैरव की प्रसिद्धि है। इसके अलावा शक्तिपीठों और उपपीठों के पास स्थित भैरव मंदिरों का महत्व माना गया है।

 
4.बटुक भैरव नई दिल्ली : नई दिल्ली के विनय मार्ग पर नेहरू पार्क में बटुक भैरव का पांडवकालीन मंदिर अत्यंत प्रसिद्ध है। 
 
5.सुरों के राजा बटुक भैरव : लखनऊ शहर के व्यस्ततम क्षेत्र केसरबाग में बटुक भैरव का सैकड़ों वर्ष पुराना मंदिर है। इन्हें सुरों का राजा कहा जाता है। यहां हमेश नृत्य और गान चलता रहती है। इसलिए यहां मांगी जाने वाली मन्नत भी कला, संगीत और साधना से जुड़ी होती है।
 
 
6..बाजनामठ भैरव मंदिर, जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी एक प्रसिद्ध भैरव मंदिर है। यह प्राचीन मंदिर प्रसिद्ध गोंड राजा और संग्राम शाह के शासनकाल में बनाया गया था। तांत्रिक परंपरा में बने इस काल के भैरव मंदिर एक झील के पास एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है।
 
 
7.आनंद भैरव मंदिर हरिद्वार : हरिद्वार में आनंद भैरव मंदिर की सुप्रसिद्धि है। हरिद्वार को मायापुरी भी कहते हैं। मायापुरी की अधिष्ठात्री देवी भगवती माया मंदिर के निकट ही आनंद भैरव मंदिर स्थित है।
 
 
8.पाताल भैरव मंदिर : उत्तर प्रदेश के मथुरा, महाराष्ट्र के नागपुर, झारखंड के काका धाम देवघर और मध्यप्रदेश के उज्जैन में पाताल भैरव नामक प्रसिद्ध मंदिर है जो कि बहुत ही प्राचीन बताए जाते हैं। 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

भाद्रपद मास का महत्व और पौराणिक कथा

लव-कुश जयंती 2026: प्रभु श्रीराम के जुड़वा पुत्र लव-कुश के बारे में जानें 5 खास बातें

अगला लेख