Daily Horoscope
✕

Happy new year 2025: नए साल की शुरुआत इन मंदिरों में दर्शन करके करें, पूरा साल रहेगा शुभ

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (16:22 IST)
आजकल लोग अंग्रेजी कैलेंडर के नए वर्ष को ज्यादा मानते हैं। उसी के अनुसार वे रात को या तो पार्टी मनाते हैं या अगले दिन यानी 1 जनवरी को मंदिर में दर्शन करके नए वर्ष की शुरुआत करते हैं। यह सब अपनी अपनी भावनाओं का खेल है जबकि नया वर्ष तो मार्च में बसंत ऋतु से ही प्रारंभ होता है। खैर, नया साल 2025 प्रारंभ होने वाला है। यदि आप अंग्रेजी कैलेंडर को ही नया वर्ष मान बैठे हैं तो नए वर्ष की अच्‍छे से शुरुआत करने के लिए आप देश के इन 10 में से एक खास मंदिरों में दर्शन करके अपने नए साल की शुभ शुरुआत कर सकते हैं। यदि आप इंदौर में रहते हैं तो खजराना गणेश मंदिर, गोपाल मंदिर, बड़ा गणपति मंदिर, कालिका मंदिर विजय नगर, पितृ पर्वत या बिजासन माता जी के यहां जाकर नया वर्ष प्रारंभ कर सकते हैं।
 
1. बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन : यह श्रीकृष्‍ण का सबसे उत्तम स्थान है। मथुरा, गोकुल, बरसान, गोवर्धन और वृंदावन में से वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में जाकर उनके दर्शन करके साल की शुभ शुरुआत कर सकते हैं।ALSO READ: न्यू ईयर में 10 गणेश मंदिरों में दर्शन कर करें साल की शुभ शुरुआत
 
2. सिद्धिविनायक, मुंबई : यह मुंबई का सबसे प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां पर जाकर हर व्यक्ति अपने नए वर्ष की शुभ शुरुआत करता है। हालांकि मुंबई में कई जगहें हैं लेकिन यहां जाना सबसे शुभ है और साथ ही यहां आप मंदिर के दर्शन के बाद गेट वे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, समुद्र तट के किनारे घूमने जा सकते हैं।
 
3. महाकाल मंदिर, उज्जैन : यदि आप मध्यप्रदेश में रहते हैं तो बाबा महाकाल से बेहतर कोई जगह हो ही नहीं सकती। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग के साथ ही दो शक्तिपीठ और कालभैरव भी विराजमान हैं। यहां के चिंतामण गणेश मंदिर जाकर नए साल के शुभ होने के कामना भी कर सकते हैं।
 
4. सालासर बालाजी हनुमान मंदिर, राजस्थान : कलयुग के चमत्कारी देवता है श्रीराम भक्त हनुमान जी। आप कहीं भी रहते हों यदि आपके शहर या गांव में हनुमान मंदिर है तो वहां जाकर भी आप अपने नए साल की शुभ शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि राजस्थान के सालासर बालाजी हनुमान मंदिर में दर्शन करने की तो बात ही अलग है। यहां हनुमान जी की दाड़ी और मूंछ वाली प्रतिमा है। संककटमोचन हनुमान अपने सच्चे भक्तों सारे संकट हर लेते हैं।
 
5. तिरुपति बालाजी, आंध्रप्रदेश : आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पहाड़क्ष पर स्थित तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध और पवित्र स्थान है। यहां पर लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। आप भी यहां जाकर अपने नए वर्ष की शुभ शुरुआत कर सकते हैं। नए साल पर तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करना अत्यंत ही शुभ फलदायी रहेगा।
 
6. साईं मंदिर, शिरडी : शिरडी के साईं बाबा के दर्शन करके भी आप अपने नए वर्ष की शुरुआत कर सकते हैं। यहीं पास में शनिशिंगणापूर भी है। यहां पर जाकर भी आप भगवान शनिदेव की कृपा प्राप्त करके नए वर्ष की शुभ शुरुआत कर सकते हैं।
 
7. वैष्णो देवी, कटरा : लाखों लोग नए साल की शुभ शुरुआत वैष्णो देवी के दर्शन करके करते हैं। जम्मू कश्मीर राज्य के जम्मू में स्थित यह मंदिर त्रिकूट पहाड़ पर है। यहां पर जाकर आपका नया साल शुभ होगा।
 
8. कालिका माता मंदिर, पावागढ़ : गुजरात के बढ़ौदा के पास हलोल में पावागढ़ है। यहां की पहाड़ी पर माता कालिका का जागृत और प्रसिद्ध मंदिर है। नए साल के शुभ शुरुआत के लिए लाखों लोग यहां जाते हैं। आप भी यहां जाकर अपने नए वर्ष को शुभ बना सकते हैं।
 
9. स्वर्ण मंदिर, अमृतसार : स्वर्ण मंदिर जिसे हम गोल्डन टेम्पल के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर सिख समाज के साथ ही हिन्दू समाज के लिए बहुत पवित्र स्थल है। यहां गुरु के दरबार में पर जाकर आप अपने नए वर्ष की शुभ शुरुआत कर सकते हैं। प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर पंजाब राज्य के अमृतसर शहर में स्थित है।
 
10. जग्गनाथ मंदिर, पुरी : उड़ीसा के समुद्री तट पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ का विश्‍व प्रसिद्ध मंदिर बहुत ही चमत्कारी है। यहां पर जाकर नए वर्ष की शुभ शुरुआत करना बहुत ही लाभकारी होगा।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख