dharma sangrah

भूत से परेशान एक गाँव

-वेबदुनिया डेस्क

Written By WD
Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2012 (20:53 IST)
अभी तक हमने आपको ऐसे कई लोगों के बारे में बताया जिन पर भूत, प्रेत, जिन्न का प्रकोप रहा हो, परंतु आज हम आपको एक ऐसी जगह ले जा रहे हैं, जहाँ एक-दो व्यक्तियों पर नहीं, वरन पूरे गाँव पर भूत का प्रकोप होने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें और फोटो गैलरी देखने के लिए यहां क्लिक करें

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के गायबैड़ा ग्राम के पाँच ग्रामवासी अचानक किसी अज्ञात बीमारी का शिकार होकर मौत के मुँह में चले गए। जब ग्रामीणों को मौत का कुछ कारण समझ में नहीं आया तो वे घबराकर वहीं पास के एक तांत्रिक के पास पहुँचे।

WD
तांत्रिक ने मौत का कारण गाँव पर एक भूत का साया होना बताया। यह भी बताया कि वह भूत और लोगों को भी मार सकता है। ग्रामीणों के आग्रह पर तांत्रिक ने भूत को भगाने की एक योजना बनाई।

तांत्रिक के कहने पर घोषणा की गई कि गाँव के बाहर से आए लोग तुरंत गाँव छोड़कर चले जाएँ और केवल यहाँ के रहवासी ही गाँव में ठहरें और अनिवार्य रूप से पूजा-पाठ और हवन कर्म में हिस्सा लें, तभी गाँव भूतों के साए से मुक्त हो पाएगा। इस आदेश का शब्दश: पालन किया गया और भजन, हवन आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर भूत को शांत किया गया।

इस दौरान भूत का साया होने का दावा करने वाला तांत्रिक भी बनावटी वेशभूषा कर भूत भगाने का प्रयत्न करता रहा और अंत में जाकर पूरे गाँव की सीमा को दूध की धार गिराते हुए बाँध दिया गया। इसके पश्चात उसने गाँववालों को यकीन दिलाया कि पूजन-हवन के बाद अब गाँव भूत के साए से मुक्त हो चुका है।

आमतौर यह देखा गया है कि इनसान जिस चीज को समझ नहीं पाता है उसे या तो वह देवता मान लेता है या फिर भूत-प्रेत का नाम दे देता है और इसी अज्ञानता का फायदा कुछ लोग उठाते हैं और लोगों की भावनाओं के खिलवाड़ कर पैसा कमाने की राह खोजते हैं। आज के ‍इस कथित शिक्षित समाज में भी भूत-प्रेत का साया पड़ने जैसी बातों पर विश्वास करना किस हद तक उचित है? आप इस बारे में क्या सोचते हैं? हमें अवश्य बताइए।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

चतुर्थ श्रावण सोमवार व्रत पर करना न भूलें शिवलिंग में स्थित मां पार्वती, अशोक सुंदरी, गणेश और कार्तिकेय की पूजा

श्रावण मास में सपने में शिवजी के दर्शन होने का क्या है मतलब?

श्रावण मास में सपने में सांप दिखना देता है ये 15 संकेत, जानिए क्या हो सकता है इसका मतलब?

भविष्य मालिका की 5 बड़ी भविष्यवाणियां: आने वाले समय में भारत में घट सकती हैं ये घटनाएं?

रक्षा बंधन 2026: इस विधि से बांधें भाई की कलाई पर राखी, जानें सही मंत्र और संपूर्ण पूजा विधि