Hanuman Chalisa
✕

धधकते अंगारों से गुजरे नंगे पैर

देखिए अनूठी चूल परंपरा

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:14 IST)
WDWD
आस्था औऱ अंधविश्वास की इस कड़ी में हम आपको दिखा रहे हैं मालवा के आदिवासी अंचल की एक अनूठी प्रथा चूल। होलिका दहन के अगले दिन धुलेंडी पर इस परंपरा को मालवा अंचल के आदिवासी क्षेत्रों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
फोटो गैलरी देखने के लिए क्लिक करें-
सदियों से चली आ रही इस परंपरा में सबसे पहले महिलाएँ बड़ के पेड़ की पूजा करती हैं। इसके उपरांत एक-एक कर धधकते हुए अंगारों पर चलती हैं। सबसे पहले ये महिलाएँ सती देवी और गल देवता से मनौती माँगती हैं। मनौती पूरी हो जाने के बाद लगातार पाँच साल तक चूल पर चलकर देवी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

  महिलाओं द्वारा चूल फिराने की इस प्रथा के पीछे एक किंवदंती है। कहते हैं कि राजा दक्ष ने माँ सती का अनादर किया था। इस कारण माता सती अग्निकुंड में कूद गई थीं। यहाँ भी महिलाएँ सती देवी से मन्नत माँगने हेतु उन्हें याद करने के लिए चूल पर चलती हैं।      

परंपरा के तहत तीन से चार फुट लंबे और एक फुट गहरे गड्ढे में धधकते हुए अंगारे रखे जाते हैं। मन्नतधारियों के निकलने से पहले यहाँ घी डालकर अग्नि को अधिक ज्वलनशील बनाया जाता है। इसके बाद शुरू होता है मन्नतधारियों का इस अग्निपथ से गुजरने का सिलसिला... जो धुलेंडी के दिन सुबह से शुरू होता है और सूरज ढलने तक चलता रहता है।

ऐसी ही एक महिला सोना ने वेबदुनिया को बताया कि उन्होंने अपने बड़े भाई की शादी और बच्चे के लिए मन्नत माँगी थी। भैया की शादी हो गई औऱ इस साल उन्हें बेटा हुआ है।

मन्नत पूरी हो गई अब मैं मान उतारने आई हूँ। मान उतारने का मेरा यह पहला साल है। इसके बाद मैं अगले चार साल तक लगातार चूल पर चलूँगी। यहाँ आई महिलाओं को विश्वास था कि यहाँ माँगी मन्नत जरूर पूरी होती है। पिछले तीन साल से लगातार चूल पर चल रही शांतिबाई ने हमें बताया कि चूल के जलते अंगारों से भी इनके पैर नहीं जलते हैं। किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं होती है ।

WDWD
महिलाओं द्वारा चूल फिराने की इस प्रथा के पीछे एक किंवदंती है। कहते हैं कि राजा दक्ष ने माँ सती का अनादर किया था। इस कारण माता सती अग्निकुंड में कूद गई थीं।

यहाँ भी महिलाएँ सती देवी से मन्नत माँगने हेतु उन्हें याद करने के लिए चूल पर चलती हैं। आप इस परंपरा के बारे में क्या सोचते हैं हमें बताइएगा।

लेखक के बारे में
श्रुति अग्रवाल
Show comments

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 23 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

22 November Birthday: आपको 22 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 22 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय