Hanuman Chalisa
✕

देवास की काली मस्जिद के बाबा

Written By WD
Updated: सोमवार, 23 फ़रवरी 2015 (15:57 IST)
getActiveSwf(); - अनिरुद् ध जोश ी ' शताय ु'
क्या किसी इंसान को भूत-प्रेत जकड़ सकते हैं? और क्या कोई दरगाह इस प्रेतबाधा से लोगों को मुक्ति दिला सकती है? आस्था औ र अंधविश्वास की कड़ी में इस बार हम आपको एक ऐसी जगह ले चल रहे हैं, जहाँ हर गुरुवार को प्रेतबाधा से ग्रस्त लोगों का हुजूम लगा रहता है।

देवास के श्मशान घाट के पास स्थित है एक अनजान बाबा की दरगाह जो काली मस्जिद (Kali Masjid Dewas) के नाम से प्रसिद्ध है। यहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु मन्नत माँगने आते हैं और उनकी मुरादें पूरी होती हैं।

वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें और फोटो गैलरी देखने के लिए क्लिक करें

दरगाह के इतिहास के बारे में तरह-तरह की धारणाएँ प्रचलित हैं। कोई इसे 11 सौ साल पुरानी बताता है तो कोई 101 वर्ष पुरानी। यह एक ऐसी दरगाह है, जिसके बाबा कौन हैं अर्थात यह किसकी दरगाह है और इसका नाम काली मस्जिद कैसे पड़ा, इस बात का किसी को भी पता नहीं। प्रेतबाधा मुक्ति के वैसे तो अनेक स्थान हैं, लेकिन इस स्थान का अपना अलग ही महत्व है। कुछ भी हो, परंतु यह बात निश्चित है कि हर गुरुवार को भूत बाधाओं से पीडि़त हजारों लोग यहाँ आते हैं।

 
WD
यहाँ के खादीम अर्जुनसिंह के मुताबिक जो भी यहाँ पाँच गुरुवार हाजिरी दे देता है बाबा उसे ऊपरी बाधाओं से मुक्त कर देते हैं। उनका कहना है कि प्रेतबाधा से मुक्ति ही नहीं, यहाँ आकर कई श्रद्धालुओं की जायज माँगें भी पूरी हो गई हैं। कुछ लोगों की आँखों की रोशनी भी लौट आई तो कई विकलांग ठीक हो गए। यहाँ आस लेकर आने वाली महिलाओं की गोद भी कभी सूनी नहीं रहती है।

इस बारे में जब हमने स्थानीय श्रद्धालु वामिक शेख से बात की तो उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में जब भी कोई परेशानी खड़ी हुई, मैंने बाबा के दरबार में हाजिरी दी है और यहीं से मुझे सब कुछ मिला है। यहाँ से गंभीर रोगी भी ठीक होकर गए हैं। जिस पर बाबा का करम हो जाता है, उसके जीवन में कभी कोई आफत नहीं आती।

वैज्ञानिक युग में जहाँ भूत-प्रेत महज एक अंधविश्वास से अधिक कुछ नहीं, वहीं यहाँ आने वाले लोगों का कहना है कि जो उन्होंने अपनी आँखों से देखा है उसे वे कैसे झुठला सकते हैं? क्या वाकई भूत-प्रेत होते हैं या यह महज अंधविश्वास है, फैसला आपको करना है....आप हमें अपनी राय से जरूर अवगत कराएँ।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

सभी देखें

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!