manglik dosh calculator
✕

जानिए ऐसी जेल के बारे में

जहाँ के कोतवाल खुद शिव शंभु हैं

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:14 IST)
WDWD
आस्था और अंधविश्वास की हमारी इस कड़ी में हम आपको रूबरू करा रहे हैं एक जेल से, जेल के कैदियों से। आप कहेंगे जेल में ऐसी क्या खास बात है कि हमने इसे अपने आस्था और अंधविश्वास जैसे सैगमेंट में शामिल किया? जी खास बात तो है? यह जेल एक आम जेल न होकर महादेव की जेल है। इस जेल की सींखचों के पीछे सौ से भी ज्यादा लोग कैद हैं।

यह सुनकर हमने भी इस जेल का रुख करने का फैसला कर लिया। भोले बाबा की जेल मध्यप्रदेश-राजस्थान की सीमा पर मध्यप्रदेश के नीमच शहर के पास स्थित है। जब हम यहाँ पहुँचे तो हमने देखा कि सलाखों के पीछे कैदी बँधे हुए हैं। वे सभी बैरकों के भीतर ही भजन-कीर्तन गाते हुए झूम रहे थे। यहाँ पहुँचकर हमें पता चला कि हर कैदी को एक खास नंबर दिया जाता है।
फोटो गैलरी देखने के लिए क्लिक करें-
  इस अनूठी जेल को भोले की जेल कहा जाता है। यहाँ स्थित तिलसवां महादेव मंदिर के शिवलिंग को लोग स्वयंभू मानते हैं। यहाँ के लोगों का कहना है कि यह मंदिर लगभग दो हजार साल पुराना है। यहाँ शिवजी अपने पूरे परिवार के साथ विराजित हैं।      


कुछ कैदियों को तो यह कारावास भुगतते हुए सालभर से ऊपर हो गया है। कैदियों से संबंधित पूरी जानकारी यहाँ के दस्तावेजों में दर्ज की जाती है। जेल में हमें आदमी और औरत दोनों ही नजर आए। पता चला कि इनकी रिहाई भी जेलर के आदेश के बाद ही होती है। और यह जेलर कोई सामान्य इनसान न होकर प्रभु भोलेनाथ हैं।

इस अनूठी जेल को भोले की जेल कहा जाता है। यहाँ स्थित तिलसवां महादेव मंदिर के शिवलिंग को लोग स्वयंभू मानते हैं। यहाँ के लोगों का कहना है कि यह मंदिर लगभग दो हजार साल पुराना है। यहाँ शिवजी अपने पूरे परिवार के साथ विराजित हैं। मंदिर के ठीक सामने गंगाकुंड बना हुआ है।

WDWD
लोक मान्यता है कि यहीं से गंगा नदी का उद्‍गम हुआ था। लोगों की मान्यता है कि इस कुंड की मिट्टी असाध्य रोगों को ठीक कर सकती है, लेकिन इसके लिए यहाँ के नीति-नियम मानना होते हैं। भोले की जेल में कैदी बनकर रहना होता है। इसके पीछे लोगों का यह मानना है कि उनके पाप ही उनकी बीमारी का कारण हैं। वे जेल में रहकर प्रायश्चित करते हैं। जब उनके पाप कट जाते हैं तब भोलेनाथ उन्हें स्वस्थ कर देते हैं।

अपनी बीमारियों से निजात पाने के लिए सबसे पहले रोगी (वैसे यहाँ कैद अधिकांश लोग हमें मानसिक बीमारियों से पीड़ित लगे) मंदिर प्रशासन को एक आवेदन देता है। आवेदन स्वीकार किए जाने के बाद उन्हें कैदी नंबर दिया जाता है। साथ ही किस बैरक में रहना होगा, यह बताया जाता है। आवेदन स्वीकार करने के बाद कैदी के खाने-पीने का खर्च मंदिर प्रशासन ही वहन करता है। कैदी को यहाँ नियमित रूप से कुंड की मिट्टी से स्नान करना होता है फिर सिर पर पत्थर रख मंदिर की पाँच परिक्रमा लगाना होती है।
WDWD

मंदिर की साफ-सफाई का काम भी इन कैदियों के बीच ही बँटा होता है। इसी तरह दिन, महीने और साल बीत जाते हैं। कैदी को रिहाई तब ही दी जाती है, जब भोलेनाथ कैदी को स्वप्न में दर्शन देकर ठीक होने की बात कहते हैं। यही स्वप्न मंदिर प्रशासन को भी आता है। स्वप्न सुनने के बाद ही मंदिर प्रशासन कैदी को आजाद करने से संबंधित दस्तावेज बनाता है। तब जाकर कैदी को रिहा किया जाता है।

हमें यह पूरी प्रक्रिया बेहद अजीब लगी। कुछ कैदियों को देखकर लगा कि इन्हें मानसिक चिकित्सा की आवश्यकता है, लेकिन यहाँ आए कई लोगों ने दावा किया कि उनका परिचित या संबंधी इस जेल से ठीक होकर गया है। तब हमें भी लगा कि जहाँ आस्था होती है वहाँ शक की गुंजाइश नहीं होती। आप इस संबंध में क्या सोचते हैं? हमें बताइएगा।

लेखक के बारे में
श्रुति अग्रवाल
Show comments

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!