dharma sangrah
✕

आलोट का चमत्कारी पेड़

Written By WD
Updated: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2012 (17:37 IST)
पेड़ पर चढ़ने से क्या बुरी आत्मा छोड़ देती है पीछा? या कीचड़ में नहाने से हो सकता है कोई इनसान शुद्ध? इन्हीं सवालों के जवाब देने के लिए हम आपको ले चलते हैं उस पेड़ के पास, जो लोगों को प्रेत बाधाओं से मुक्ति दिलाता है।

मध्यप्रदेश में उज्जैन संभाग के बड़नगर के करीब स्थित आलोट गाँव में एक ऐसा पेड़ है, जो प्रेत बाधाओं से पीड़ित लोगों को मुक्त करता है। गाँव में ही किसी बाबा की दरगाह के पास यह अनोखा पेड़ है। आपको य‍कीन न होगा परंतु यहाँ केवल पीडि़त महिलाओं और लड़कियों को ही प्रेतबाधा से मुक्ति दिलाई जाती है। यहाँ इन्हें लाने के बाद वे खुद-ब-खुद लोट लगाती हुई बाबा की दरगाह तक आती हैं। फिर किसी खंभे या दीवार से अपना सिर टकरा-टकराकर मुक्ति की गुहार लगाती हैं।

वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें और फोटो गैलरी देखने के लिए यहां क्लिक करें।

कहा जाता है कि ये पीड़ित ‍महिलाएँ फिर बाबा के ही आदेश पर की‍चड़ के गंदे पानी में नहाती हैं। फिर पेड़ की ऊँचाई पर चढ़कर कुछ अजीब तरीके से अपनी व्यथा का गान करती हैं। प्रेत बाधा से मुक्ति दिलाने के लिए यहाँ के काजी उसी पेड़ पर पीड़ित लोगों के बालों को नींबू के साथ पकड़कर कील ठोंकते हैं और फिर बालों को काटकर उन्हें इन यातनाओं से मु‍क्त करते हैं।

WDWD
बाबा की दरगाह पर हाजिरी भरने आई संतोष ने बताया कि जब कोई भी डॉक्टर उसकी समस्या का हल नहीं ढूँढ पाया तब बाबा ने ही उसकी गुहार सुनी और उसे बाहरी बाधाओं से मु‍‍क्ति दिलाई।

कहा जाता है कि इस पेड़ पर इतनी ऊँचाई तक चढ़ना मामूली बात नहीं है, परंतु बाबा के आदेश पर महिलाएँ सहजता से ऊपर चढ़ जाती हैं और खुद में प्रविष्ट बुरी आत्मा से मुक्ति पा लेती हैं। आलोट के पेड़ पर चढ़ने से भूत-प्रेत दूर भागते हैं। यह विश्वास मन में लिए दूर-दूर से पीड़ित लोग यहाँ आते हैं और यहाँ के रहवासियों के मुताबिक यह सिलसिला बरसों से चल रहा है।

इसके अलावा भी हर दिन बाबा की दरगाह पर श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहता है। लोग यहाँ लाल धागा बाँधकर मन्नत माँगते हैं और मन्नत पूरी होने पर फिर बाबा की दरगाह में हाजिरी लगाते हैं।

बाबा के रहमो-करम से यहाँ आकर नापाक हवाओं से त्रस्त लोगों को छुटकारा मिलता है, ऐसा श्रद्धालुओं का विश्वास है, परंतु क्या पेड़ पर चढ़ने से भूत-प्रेत से निजात मिल सकती है?

Show comments

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!