ramcharitmanas
✕

माता के यहां तेल से नहीं पानी से जलता है दीपक!!!

Updated: शनिवार, 18 मार्च 2017 (15:11 IST)
दुर्गा माता मंदिर, ग्राम गड़ियाघाट, पानी का दीया, जल की ज्योति, नलखेड़ा, कालीसिंध, चमत्कारिक मंदिर
भारत में माता दुर्गा के कई चमत्कारिक मंदिर है। इसी तरह का एक और माता का चमत्कारिक मंदिर मध्यप्रदेश के मालवा में शुजालपूर जिले की तहसील नलखेड़ा से 15 किलोमीटर दूर ग्राम गड़ियाघाट में स्थित है। यहां तेल या घी से नहीं बल्कि कालीसिंध नदी के पानी से अखंड ज्योत जल रही है।
बताया जाता है कि माता के सामने रखे एक दिए में पानी डालने से यह अपने-आप तैलीय हो जाता है और यह दिया ऐसे ही जलता रहता है। भक्तों की माने तो यह दिया वर्षों से ऐसे ही पानी से जल रहा है। माता का यह चमत्कार देखने के लिए यहां दूर दूर से लोग आते हैं।
 
कहते हैं कि यहां के पुजारी सिद्धूसिंह सोंधिया बचपन से माता की सेवा करते आ रहे हैं, लेकिन कुछ साल पहले मां उनके सपने में आईं और उन्होंने सोंधिया को दर्शन देकर कहा कि आज से पानी से दीए जलाना। इसके बाद दूसरे दिन जब सोंधिया ने मां के दीए में पानी डाला, तो वह दीया पहले की ही तरह जलता रहा। यह चमत्कार देखर वह भी अचम्भित हो गए। इस चमत्कार के बारे में कुछ ग्रामीणों ने भी पहले यकीन नहीं किया, लेकिन जब उन्होंने भी दीए में पानी डालकर ज्योत जलाई और ज्योति सामान्य रूप से जल गई, तो उसके बाद इस चमत्कार के बारे में पूरे गांव में चर्चा फैल गई।
 
बताया जाता है कि इस मंदिर के पास बहने वाली नदी कालीसिंध के पानी को लेकर इस दीए में डाला जाता है। यह क्रम लगातर तब तक चलता रहता है जब तक की वर्षा ऋतु नहीं आ जाती, क्योंकि हर साल यह मंदिर वर्षा ऋतु में कालीसिंध नदी में डूब जाता है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त और सिद्धिदात्री की पूजा विधि

कैंची धाम आश्राम जाने का उचित समय कौनसा है?

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में सर्वपितृ अमावस्या के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में चतुर्दशी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में त्रयोदशी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

अगला लेख