sundarkand

क्या है जलिकट्टू, कैसे खेला जाता है देखिए वीडियो

Updated: बुधवार, 13 जनवरी 2016 (15:37 IST)
जलिकट्टू तमिलनाडु का लोकप्रिय खेल है, जिससे लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। तमिल लोगों के बीच पोंगल उत्सव के समय जलिकट्टू सबसे अधिक पसंदीदा खेल है। यह बैलों से जुड़ा एक पारंपरिक खेल है, जिसका पुराना इतिहास है। 
 
उच्चतम न्यायालय ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की जलिकट्टू से प्रतिबंध हटाने की अधिसूचना पर रोक लगाई है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई), पेटा इंडिया और बेंगलूरु के एक एनजीओ ने चुनौती दी थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने खेलों में जानवरों के उपयोग को लेकर केन्‍द्र और सभी राज्‍य सरकारों को नोटिस जारी किया। अदालत ने कहा कि कानून बनने तक जलिकट्टू पर अं‍तरिम रोक लगार्इ जाती है। 
 
जलिकट्टू का तमिलनाडु में महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अध्यादेश जारी करने का आग्रह किया ताकि जल्लीकट्टू का आयोजन किया जा सके। 
 
पशुहित के लिए काम करने वाली संस्थाएं जलिकट्‍टू पर सवाल उठाती रह हैं। यह अक्सर बहस का विषय होता है कि यह परंपरा बहादुरी का खेल है या फिर एक अमानवीय रिवाज? 
 
जलिकट्‍टू का इतिहास : तमिलवासियों के लिए जलिकट्टू एक पारंपरिक खेल है, जो काफी प्राचीन समय से यहाँ लोकप्रिय है। तमिल साहित्य के अनुसार महिलाएँ उन्हीं पुरुषों से विवाह करती थीं जो बैल पर काबू पाते थे। उस समय बैल को अपने काबू में करने का यह खेल जीवन-मरण का खेल होता था। 
 
देखिए जलिकट्‍टू कैसे खेला जाता है और जानवरों के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है। 
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

10 September Birthday: आपको 10 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

उज्जैन में जब निर्माण कार्यों के बीच आए हनुमान मंदिर: जानिए इतिहास, चमत्कार और चौंकाने वाले किस्से

गणेश चतुर्थी का पर्व कब है, 14 या 15 सितंबर, सही तिथि जानिए