dharma sangrah
✕

स्तंभेश्वर महादेव

जहाँ दरिया करता है शिवशंभु का जलाभिषेक

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (12:45 IST)
WDWD
धर्मयात्रा में इस बार दर्शन कीजिए गुजरात के स्तंभेश्वर महादेव मंदिर के। इस अलौकिक मंदिर में शिवशंभु का जलाभिषेक करने खुद दरिया आता है। जी हाँ, गुजरात के भरुच जिले की जम्बूसर तहसील में एक गाँव है कावी। यूँ मानचित्र में इस गाँव की स्थिति खम्भात की खाड़ी के सामने की ओर है। समुद्र के किनारे स्थित इस गाँव में स्तंभेश्वर महादेव का मंदिर है।
फोटो गैलरी देखने के लिए क्लिक करें

  समुद्र के इस किनारे पर दो बार ज्वार-भाटा आता है। ज्वार के समय समुद्र का पानी मंदिर के अंदर आता है और शिवलिंग का अभिषेक दो बार कर वापस लौट जाता है। लोक मान्यता है कि स्तंभेश्वर मंदिर में स्वयं शिवशंभु विराजे हैं।      
समुद्र के इस किनारे पर दो बार ज्वार-भाटा आता है। ज्वार के समय समुद्र का पानी मंदिर के अंदर आता है और शिवलिंग का अभिषेक दो बार कर वापस लौट जाता है। लोक मान्यता है कि स्तंभेश्वर मंदिर में स्वयं शिवशंभु विराजे हैं, इसलिए समुद्र देवता खुद उनका जलाभिषेक करते हैं। ज्वार के समय शिवलिंग पूरी तरह से जलमग्न हो जाता है। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि यह प्रक्रिया सदियों से सतत चल रही है। हमने इस नियम को टूटते कभी नहीं देखा।

मंदिर के पुजारी विद्यानंद ने 'वेबदुनिया' को बताया कि ज्वार-भाटा किस समय आता है, यह बताने के लिए हमने खासतौर पर परचे बँटवाए हैं, ताकि प्रभुदर्शन का लाभ लेने आए श्रद्धालु परेशान न हों।

शिवशंभु के पुत्र कार्तिकेय स्वामी छह दिन की आयु में ही देवसेना के सेनापति नियुक्त कर दिए गए थे। इस समय ताड़कासुर नामक दानव ने देवसेना को आतंकित कर रखा था। देव-ऋषि-मुनि, आमजन सभी बेहद परेशान थे। कार्तिकेय स्वामी ने अपने बाहुबल से ताड़कासुर का वध कर दिया। वध के उपरांत कार्तिकेय स्वामी को ज्ञात हुआ कि ताड़कासुर भोलेनाथ का परम भक्त था।

WDWD
यह जानने के बाद व्यथित कार्तिकेय स्वामी को प्रभु विष्णु ने कहा कि आप वधस्थल पर शिवालय बनवाएँ। इससे आपका मन शांत होगा। कार्तिकेय स्वामी ने ऐसा ही किया।

समस्त देवगणों ने एकत्र होकर महिसागर संगम तीर्थ पर विश्वनंदक स्तंभ की स्थापना की। पश्चिम भाग में स्थापित स्तंभ में भगवान शंकर स्वयं विराजमान हुए। तब से ही इस तीर्थ को स्तंभेश्वर कहते हैं। यहाँ पर महिसागर नदी का सागर से संगम होता है।
- स्कंध पुराण

स्तंभेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि औ र हर अमावस्या पर मेला लगता है। प्रदोष, पूनम और ग्यारस को पूरी रात यहाँ चारों प्रहर पूजा-अर्चना होती है। दूर-दूर से श्रद्धालु दरिया द्वारा शिवशंभु के जलाभिषेक का अलौकिक दृश्य देखने यहाँ आते हैं।

लेखक के बारे में
अलकेश व्यास
Show comments

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 20 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक