dharma sangrah
✕

त्यागराजर स्वामी की समाधि

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (13:08 IST)
हर साल पुष्य पंचमी तिथि के उपलक्ष्य में दुनियाभर से कार्नेटिक संगीतकार यहाँ आते हैं और पंचरत्न कीर्तन जो कि एक संत ने भगवान श्रीराम की महिमा में लिखा था, का गान करते हैं। एक संगीत पसंद करने वाले संत के लिए यह पाँच दिवसीय गायन-वादन कार्यक्रम, तमिलनाडु का एक मुख्य आकर्षण है।

फोटो गैलरी देखने के लिए क्लिक करें-

कावेरी नदी के तट पर जहाँ पक्षी पूरा दिन अपने ही राग में सुरीला गीत गाते हैं, जहाँ के पेड़ों की पत्तियों की सरसराहट भी अपने आप में मधुर संगीत है, पाँच नदियों के मिलन से पवित्र होने वाले ऐसे स्थान पर है सुप्रसिद्ध कार्नेटिक संगीतकार त्यागराजर की समाधि। इन्हें सम्मानपूर्वक त्याग ब्रह्म भी कहा जाता है।

WDWD
यह वही जगह है जहाँ इस महान संगीतकार ने भगवान श्रीराम की महिमा में 24,000 कीर्तन गाए और इसी जगह वे धरती में विलीन हो गए। श्री त्यागराजर के कीर्तनों में ऐसी भक्ति है कि इन्हें मात्र सुन लेना ही, भगवान की भक्ति या पूजा करने के बराबर है। यही कारण है कि चेन्नई में होने वाली कार्नेटिक संगीत की हर सभा में इनके 3 से 4 कीर्तन गाए या बजाए जाते हैं। कावेरी, कुदमूर्ति, वेन्नरू, वेट्टरू, वडावुरू नामक पाँच नदियों वाले स्थान तिरुवइयरू में त्यागराजर ने अपने जीवन के कई साल बिताए।

त्यागराजर का जन्म 6 जनवरी 1767 को तिरुवरूर में हुआ था। उन्होंने कार्नेटिक संगीत को बढ़ावा दिया और उसे भगवान की भक्ति का रास्ता बनाया न कि दौलत और प्रसिद्धी का। इसी वजह से उन्होंने एक बार तन्जावुर के राजा का प्रस्ताव ठुकरा दिया था जिसकी वजह से उनके भाई ने गुस्से में आकर श्रीराम की मूर्ति को फेंक दिया। त्यागराजर इसी मूर्ति की पूजा किया करते थे लेकिन इस घटना की वजह से वे तीर्थयात्रा पर चले गए और दक्षिण भारत में रहकर उन्होंने भगवान श्रीराम की महिमा के कई गीत गाए।

WDWD
अंतत: उन्होंने तिरुवइयरू को अपना निवास स्थान बनाया। वे राम भगवान की काँस्य से बनी एक मूर्ति की पूजा करते थे जो उन्हें नदी में स्नान करते समय मिली थी। इसके साथ ही वे सीता और लक्ष्मण की भी पूजा किया करते थे।

वे हनुमानजी की मूर्ति के पास बैठकर भगवान की महिमा के बहुत से कीर्तन गाया करते थे। उनके द्वारा गाए गए पंच कीर्तनों को कार्नेटिक संगीत की दुनिया में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।

त्यागराजर 80 साल की उम्र में भगवान के चरणों में विलीन हो गए थे। जिस जगह उन्होंने अपने प्राण त्यागे उस जगह एक राम मंदिर है। उस मंदिर में त्यागराजर द्वारा पूजी जाने वाली राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियों को स्थापित किया गया है। इस मंदिर के अंदर दीवारों पर कीर्तन लिखे हुए हैं। त्यागराजर भगवान के एक ऐसे भक्त हैं जो संगीत के द्वारा भगवान की भक्ति करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

कैसे पहुँचें :
रेलमार्ग : तन्जावुर के नजदीक है। चेन्नई से तन्जावुर रेल के माध्यम से पहुँचा जा सकता है।
सड़क मार्ग : चेन्नई से तन्जावुर के लिए और यहाँ से तिरुवइयरू के लिए बसें आसानी से उपलब्ध होती हैं।
वायुमार्ग : तिरुचि सबसे नजदीकी हवाईअड्डा है। यहाँ से मात्र डेढ़ घंटे में तिरुवइयरू पहुँचा जा सकता है।

लेखक के बारे में
के. अय्यानाथन
Show comments

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 20 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा