dharma sangrah
✕

श्री गुरु ग्रंथ साहिब में फाग

- एसएस नारंग

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2010 (10:47 IST)
ND
फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होली अथवा होलिकोत्सव मनाया जाता है। फाल्गुन मास के अंतिम दिन में मनाए जाने के कारण भारत के कुछ भागों में इसे फाग या फागुली भी कहा जाता है। होलिका दहन की इसी तारीख को अधिकांश प्रांतों में सामूहिक अग्नि जलाई जाती है और अगले दिन 'धुलेंडी' पर रंगों की होली खेली जाती है।

सिख पंथ के पाँचवें गुरु श्री गुरु अरजन देवजी ने 'होली' के पर्याय के रूप में प्रचलित 'फाग' शब्द का भी प्रयोग करके, प्रकारांतर से भक्त प्रह्लाद की प्रभु-भक्ति को ही ध्यान में रखकर 'होली' का सही स्वरूप संतों की सेवा तथा गुरु भक्ति में रंगे रहने को माना है, श्री गुरुग्रंथ में लिखा है-

आजु हमारै बने फाग ! प्रभ संगी मिली खेलन लाग ॥
होली कीनी संत सेव ! रंगु लागा अति लाल देव ॥2॥

मनु तनु मउलिओ अति अनूप ! सूकै नाही छाव धूप ॥
सगली रूती हरिआ होई ! सद बसंत गुर मिले देव ॥3॥

( श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पन्ना 1180)

Show comments

सभी देखें

दीपावली की रात इन संकेतों को माना जाता है मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक

दीपावली पर कैसे शुरू हुई रंगोली बनाने की परंपरा? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दीपावली पर क्यों होती है मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा? जानिए पौराणिक मान्यताएं

भाई दूज पर क्यों की जाती है यमराज की पूजा? जानिए इसकी रोचक धार्मिक परंपरा

सभी देखें

दिवाली के पहले धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Diwali Puja Rules: दिवाली पूजा में लक्ष्मी जी की आरती करें या नहीं? जानें क्या कहते हैं ज्योतिष और शास्त्र

क्‍यों की जाती है गोवर्धन पूजा? श्रीकृष्ण और गायों का पूजन से क्‍या है संबंध?

दिवाली 2026: रात में कब करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

Dhanteras 2026: सोना नहीं खरीद पा रहे? धनतेरस पर घर ले आएं ये 5 सस्ती चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा