dharma sangrah
✕

शिवजी की कृपा कैसे पाएं

निर्विकार को प्राप्त होती है शिव कृपा

Written By WD
Updated: बुधवार, 6 मार्च 2013 (15:19 IST)
FILE

महाशिवरात्रि भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। यह हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन शिवरात्रि
पर्व मनाया जाता है।

माना जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि भगवान् शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में में अवतरण हुआ था। मानस रामायण की रचना भोलेशंकर ने की है।

भोलेशंकर राम नाम के रसिक हैं। शमशान घाट एवं वहां जलने वाले मुर्दे की भस्म को शरीर में धारण करने वाले भोलेशंकर पूर्ण निर्विकारी हैं। उन्हें विकारी मनुष्य पसंद नहीं हैं। जब मनुष्य की मौत हो जाती है और मुर्दे को जलाया जाता है तब जलने के बाद मुर्दे की भस्म में किसी भी प्रकार का विकार नहीं रहता।

FILE
मनुष्य के सारे अहंकार तन के साथ जलकर भस्म हो जाते हैं। तब भोलेनाथ उस निर्विकारी भस्म को अपने तन में लगाते हैं।

एक पौराणिक सती कथा के अनुसार - जब सती ने भोले शिव के मना करने पर मन में विकार उत्पन्न होने पर श्रीराम के ईश्वर होने की परीक्षा ली और सीता को वेश धारण किया, तब शिव ने सती का त्याग कर दिया।

इसके बाद जब सती ने राजा हिमालय के घर जन्म लेकर पार्वती के रूप में शिव की निर्विकारी रूप से पूजा की। तब शिवजी ने उन्हें स्वीकार कर लिया। इसका तात्पर्य यह है कि शिव कृपा निर्विकारी को ही प्राप्त होती है।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय