sundarkand

नई खुशी की तरंगों को जानिए

खुशियों के समंदर में तैरिए

Written By ND
Updated: गुरुवार, 30 दिसंबर 2010 (11:36 IST)
ND

जीवन कितना सरल होता, अगर हर मनवांछित चीज हमारे हाथ में होती। क्या वाकई ये अच्छा होता? क्या वाकई दुनिया का हर वो व्यक्ति जिसके पास दुनिया का हर साजो-सामान, संसाधन और ढेर पैसा हो, वह खुश ही होता है ? जवाब न ही होगा। अगर वाकई खुशियाँ पाना इतना आसान होता तो दुनिया के हर बाजार में खुशी की एक दुकान जरूर होती और फिर कहीं भी कोई परेशान, दुख में डूबा मनुष्य नहीं होता।

एक विचार यह भी करके देखिए कि अगर खुशियाँ पेड़ पर लगतीं या खेतों में उगतीं या फिर आसमान से बरसतीं तो...? तब शायद वो हर उस आदमी के पास भी पहुँच जाती जो दाम देकर उन्हें खरीद नहीं सकता था।

हाँ... सोचने के लिहाज से ये सारी बातें बहुत सुकूनदायक हैं। लेकिन जरा ये भी सोचिए कि अगर खुशियाँ इतनी सहजता से मिल जातीं, तो क्या उनका वही मोल रह जाता? क्या तब वे उतनी ही अनमोल होतीं? और क्या तब भी आप उनके होने से उतनी ही खुशी महसूस कर सकते थे? शायद नहीं।

ND
संघर्ष और कठिनाइयों के स्वाद के बिना खुशियों के स्वाद की कल्पना भी बेमानी है। तो क्यों न अपने आसपास फैली छोटी-छोटी खुशियों को ही हम दामन में समेटें, उनकी कद्र करें और दूसरों को भी खुश करने की सहज सी कोशिश करें। तब खुशियों का असल स्वाद हमारे मन में भीतर तक असर कर पाएगा। और उसकी मिठास ताउम्र बनी रहेगी।

फूलों और पत्तियों के खिलखिलाने को महसूस कीजिए... पंछियों के नए रागों को सुनिए... राह चलते किसी फकीर के मधुर तरानों को कुछ मिनट दिल तक पहुँचने दीजिए.. खुद के साथ थोड़ा समय निकालिए और वही कीजिए जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हो... बच्चों के बीच मन रमा कर देखिए और बचकानी हरकतें भी कर डालिए... किसी जरूरतमंद की अपने सामर्थ्य अनुसार सहायता कर डालिए और किसी दुखी व्यक्ति की ओर संबल भरा हाथ बढ़ा डालिए।

ये तमाम चीजें आपको आत्मिक खुशी से सराबोर कर देंगी। इनका कोई मोल नहीं और न ही ये खरीदे से आपके पास आएँगी ही लेकिन जब आप इन खुशी के पलों को पा लेंगे तो खुद को दुनिया के सबसे दौलतमंद व्यक्ति के रूप में महसूस करेंगे।

ये आपको और आपके आसपास के पूरे वातावरण को इतनी सकारात्मकता से भर देंगे कि आपको हर चुनौती छोटी नजर आएगी और मन में ऊर्जा का अथाह भंडार महसूस होने लगेगा। बस एक बार खुशी की इन तरंगों को जानकर देखिए... आप बार-बार इस समंदर में तैरना चाहेंगे।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (4 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

कामिका एकादशी 2026: व्रत कब रखा जाएगा? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण समय और महत्व