Daily Horoscope
✕

क्या है योग का मूलमंत्र...

योग सर्वत्र है...

Written By WD
Updated: मंगलवार, 9 जुलाई 2013 (15:30 IST)
FILE

योग कहां नहीं है- योग सर्वत्र है। यह स्थापित सत्य है। योग का अर्थ जोड़ना है। गणित की शुरुआत भी योग से होती है। जिंदगी का गणित भी योग से ही शुरू होता है। एक से दो फिर दो से तीन-चार और इस प्रकार विस्तार, कोई सीमा ही नहीं है। एक से दो होना भी योग की ही बात है।

जिसका जहां योग होता है वहां वह जुड़ता है। तभी तो कहा जाता है जोड़ियां स्वर्ग में तय होती हैं। हम भी जोड़ियों को मिलाते हैं, जमाते हैं पर यह भूल जाते हैं कि हम तो माध्यम मात्र हैं। रामजी सबकी जोड़ियां मिलाते हैं। योग सर्वत्र है।

जब योग होता है तब संयोग होता है। संयोग में जो योग है, अद्भुत है, सुखदायक है। इस तर्ज पर 'हमसे मिले तुम हो सजन, तुमसे मिले हम..।' जब ऐसा होता है तो यह भी होता है- 'दूरी न रहे कोई, तुम इतने करीब आओ/ मैं तुममें समा जाऊं, तुम मुझमें समा जाओ।' इस मिलन का आनंद आलौकिक है।

FILE
संयोग के बाद वियोग में भी योग है। यह प्रकृति का नियम है। संयोग भरपूर मिलता है तो वियोग भी भरपूर मिलता है। वह भी इस तर्ज पर 'जीवन के सफर में, राही मिलते हैं बिछुड़ जाने को/ और दे जाते हैं यादें, तन्हाई में तड़पाने को।' जब तक कोई सामने रहता है उसकी कद्र नहीं होती है, उसके चले जाने के बाद उसकी कमी का अनुभव होता है। क्षणिक वियोग के बाद जब फिर संयोग होता है, उसका आनंद अनुपम होता है।

उपयोग में भी योग है। जो भी उपयोगी है वही योगी है। जब तक कोई उपयोगी रहता है उसकी पूछपरख होती रहती है, चाहे कोई वस्तु हो या व्यक्ति हो। इस बात का प्रमाण हमारा अपना शरीर है। शरीर के सारे अंग उपयोगी हैं। योग साधना से तन-मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

जिसने योग साध लिया वही योगेश्वर है। हर कोई योगेश्वर बन सकता है। बशर्ते कि वह सहयोगी हो। सहयोग में भी योग है। जो सहयोगी है वही कर्मयोगी है। योग का मूलमंत्र ही यही है कि कर्मनिष्ठ बनो, धर्मनिष्ठ बनो, सत्यनिष्ठ बनो। योग सुयोग बन सके इस हेतु यह आवश्यक है कि हम अपनी शक्ति पहचाने और उसका सदुपयोग करें।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल