Hanuman Chalisa
✕

कथा आयोजन और दक्षिणा

- ज्योतिर्मय

Written By ND
Updated: बुधवार, 18 नवंबर 2009 (10:23 IST)
ND
कथा आयोजनों में भागीदारी और एक-दूसरे के प्रति सहिष्णु या उदार दिखने के अलावा भीड़ जुटाने की नई तकनीकें भी इस कारोबार को चमका रही हैं। धर्म संस्थानों और संगठनों या साधु-बाबाओं की शिष्य मंडलियाँ इस काम में बड़ी जिम्मेदारियाँ उठाती हैं। लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुटाना उनका पहला शिष्य-धर्म होता है।

एक धर्म संस्थान में होने वाले कार्यक्रम के लिए श्रोताओं को लाने का फॉर्मूला समझाते हुए एक स्वामीजी ने कहा कि शिविर में जो कार्यकर्ता जितने भागीदार लाएँगे, वे शुल्क का पच्चीस प्रतिशत हिस्सा 'इंसेंटिव' के रूप में अपने पास रख सकते हैं। राजधानी में आए दिन हो रहे सत्संग और साधना शिविरों के लिए बनी योग समितियाँ अथवा साधक मंडलियाँ या धार्मिक मिशनों की शाखाओं के कार्यकर्ता बीस से पैंतीस प्रतिशत तक हिस्सा 'इंसेंटिव' के तौर पर रख लेते हैं या खर्च के खाते में डाल लेते हैं।

नोएडा में पिछले वर्ष हुए एक विराट धार्मिक आयोजन में राजधानी के विभिन्न इलाकों से साधकों के लिए करीब आठ सौ बसों का इंतजाम किया गया। साधकों से 5,100 रुपए तक शुल्क या दक्षिणा ली गईं। पर्चियाँ भी कटीं और वह रकम अपना प्रतिशत काट कर केंद्रीय संगठन के खाते में जमा कराई गई। उस संस्थान के एक वरिष्ठ अधिकारी या संत ने आयोजन की सफलता का रहस्य समझाते हुए कहा था कि आमदनी का एक बड़ा साधन आयकर बचाने के लिए विभिन्न अफसरशाहों या राजनेताओं द्वारा किया गया निवेश है। संस्थाओं में दान देकर आयकर में छूट लेने और उस रकम को वापस अपने व्यवसाय में लगा लेने के प्रयोग तेजी से बढ़े हैं।

ND
अपने आपको इस शॉर्टकट से अलग बताते हुए वृंदावन के एक भागवत शास्त्री ने आश्रम के लिए सीधे दान लेने और वहाँ के उत्पादों की बिक्री से कमाई होने की बात भी कही थी। स्थापित संत-महात्माओं के जहाँ कार्यक्रम होते हैं वहाँ आसपास माला, प्रसाद, आसन, अगरबत्ती, धूपबत्ती से लेकर साधकों के वस्त्र, अंगूठियाँ और दूसरे उपकरण भी बिकते हैं। सामग्रियाँ बेचने वालों का उन संस्थानों से कोई सीधा संबंध नहीं दिखाई देता लेकिन इस व्यवसाय में जुड़े लोग अच्छी तरह जानते हैं कि मुनाफे का एक निश्चित अंश संबंधित संस्थान को भी देना होता है।

कथा आयोजनों में दक्षिणा के तौर पर कानी कौड़ी भी नहीं लेने का दावा करने वाले गुजरात के एक संत का तो पूरा संस्थान ही आयोजन स्थल के आसपास डेरा डाल लेता है, जहाँ उस संस्थान या ट्रस्ट के बने ऑडियो-वीडियो कैसेट, सीडी, माला गौमुखी और प्रसाद ही बेचे जा सकते हैं। अगर कोई और अपने उत्पाद बेचने की कोशिश करता है तो 'भगवान' उसे किए का फल देते हैं। उस संस्थान के युवक की इस टिप्पणी का अर्थ यह मत लगाइए कि कोई दैवी नियम या अज्ञात शक्ति इस तरह के दोषों या अपराधों के लिए सजा देती है। दंडित करने वाले गुरु भगवान के अपने ही लोग होते हैं जो स्थानीय कार्यकर्ताओं और प्रशासन से मिलकर व्यवस्था संभाल लेते हैं।

समाज सेवा इस धर्म व्यवसाय का नया विस्तार है। बाढ़, तूफान, भूकंप, सुनामी और महामारी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय अचानक सक्रिय हो उठने वाली धर्म संस्थाओं और गुरुओं के लिए यह एक मौका होता है। इस अवसर पर यश और समाज से सहयोग तो मिलता ही है, संस्थानों को भी सरकार और व्यवस्था के निकट आने का अवसर मिल जाता है। दक्षिण भारत में सत्य साईं बाबा, माता अमृतानंदमयी, श्री श्री रविशंकर आदि ने उपदेशों से ज्यादा इन क्रिया-कलापों को ज्यादा महत्व दिया है। आपदाओं तक ही सीमित न रह कर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहल भी उन संस्थाओं के मूल क्रियाकलापों में शामिल हो गई है।

निजी तौर पर संस्थाएँ या उनके प्रमुख कितने ही विवादास्पद रहे हों लेकिन शिक्षा और इलाज का लाभ लेकर आए लोग तो उनका गुण गाते ही हैं। लाभ और व्यापार के प्रति उनकी हठधर्मिता को चाहे जितना कोसें या परखें, सेवा क्षेत्र में उनकी अनदेखी नहीं की जाती। इसी तर्ज पर धर्म व्यवसाय से जुड़े लोगों के क्रियाकलाप भी नीर-क्षीर की तरह अलग-अलग देखने लायक हैं।

Show comments

सभी देखें

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

साल के आखिरी महीने में क्या करें? खर्च, डिजिटल कचरे और रिश्तों से जुड़ी यह तैयारी काम आएगी

सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

क्‍यों मनाई जाती है अन्नपूर्णा जयंती? भगवान शिव से क्‍या है इसका संबंध? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

कब मनाई जाएगी चंपा षष्ठी? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानिए पर्व की खास बातें

दिसंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी महीना, किसे होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन लाभ के बनेंगे योग

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल