ganesh chaturthi

कौन सी नदी कहलाती है वृद्ध गंगा, जानिए धार्मिक और पौराणिक महत्व

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (14:57 IST)
Which River is called the Old Ganga in India: भारत में नदियों को मां का दर्जा दिया गया है। इस देश में नदियों का विशेष महत्त्व है, क्योंकि नदियां हमारे जीवन का आधार हैं और इस देश की सभ्यता और संस्कृति को पोषित करने वाली भी नदियां ही हैं यही वजह है कि लोगों की धार्मिक आस्थाएं नदियों से जुड़ी हुई है। भारत में हर नदी की अपनी कहानी है ऐसी ही एक नदी के बारे में हम आज आपको बता रहे हैं जिसे वृद्ध गंगा के नाम से जाना जाता है। आइये जानते हैं।   

 
किस नदी को कहा जाता है वृद्ध गंगा
हम बार कर रहे हैं भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी गोदावरी की। गोदावरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा या वृद्ध गंगा के नाम से भी जाना जाता है। इस नदी का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बहुत अधिक है। कुल 1465 किलोमीटर लंबाई के साथ गोदावरी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है। यह गंगा के बाद देश की सबसे लंबी नदी है। इन सभी तथ्यों के साथ-साथ यह सबसे पुरानी नदियों में से एक है। यही वजह है कि गोदावरी नदी को हम वृद्ध गंगा के रूप में भी जानते हैं।

गोदावरी नदी का उद्गम एवं मार्ग
गोदावरी नदी का उद्गम महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्र्यंबकेश्वर से होता है। यह पश्चिमी घाट की 
त्र्यंबक पहाड़ियों से निकलती है, जहां प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग भी है। इस तथ्य से गोदावरी का महत्त्व और भी बढ़ जाता है।

गोदावरी नदी महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों से होकर बहती है। अंत में यह बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। गोदावरी नदी की कई सहायक नदियां हैं, जिनमें प्रमुख हैं प्राणहिता, इंद्रावती, मंजिर, वैनगंगा और वर्धा। 

ALSO READ: माघ पूर्णिमा का स्नान है सबसे महत्वपूर्ण, जानिए गंगा नदी में क्यों लगाना चाहिए 5 डुबकी?
धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व
गोदावरी नदी को हिंदू धर्म में पवित्र नदी माना जाता है। इस नदी के किनारे कई प्राचीन मंदिर और तीर्थस्थल स्थित हैं। यहां कुंभ मेला भी लगता है, जिसे दक्षिण भारत का कुंभ मेला कहा जाता है। गोदावरी नदी का पानी सिंचाई और बिजली उत्पादन के लिए उपयोग किया जाता है। इसके किनारे स्थित शहर व्यापार और कृषि के महत्वपूर्ण केंद्र हैं।



लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान अंश नीम करोली बाबा, जानिए 6 ऐसी बातें जिसे जानकर आश्चर्य करेंगे

बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन: 2 सितंबर से इन 5 राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा, अचानक धन लाभ के बन रहे योग

जनक दीदी का 41वां रक्षा-बंधन: 50 पौधे लगाकर मनाया गया

श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी के दिन आद्य कालिका माता की जयंती, जानें पूजा का शुभ समय और महत्व

अगला लेख