Daily Horoscope
✕

स्प्री‍चुअल हीलिंग : फोन पर समस्याओं का समाधान...

Updated: सोमवार, 4 जुलाई 2016 (19:12 IST)
केके मिश्रा उर्फ कृष्णा गुरुजी पिछले कई वर्षों से टेलीफोन के माध्यम से लोगों की शारीरिक समस्या का स्प्रीचुअल हीलिंग देकर समाधान कर रहे हैं। उनका दावा है कि अब तक उन्होंने हजारों लोगों के कॉल अटेंड किए हैं, जो देश-विदेश से आते रहते हैं। उनका यह भी कहना है कि यह कार्य मैं खुद नहीं करता़, कोई शक्ति मुझसे करवाती है।
भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यरत कृष्णा गुरुजी श्री श्रीरविशंकर को अपना गुरु मानते हैं। कई वर्षों से आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े रहे कृष्णाजी के जीवन में परिवर्तन तब आया, जब उन्हें 1982 में ब्रेन ट्यूमर हो गया था। ट्यूमर के ऑपरेशन में उन्हें 40 टांके आए। इसके बाद उन्हें पैरालिलिस भी हो गया था। कई माह तक फिजियोथैरेपी लेने के बाद उन्हें थोड़ा-बहुत आराम मिला। 2004 में जब उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग ज्वॉइन किया, तब उन्हें जीवन जीने का एक नया उत्साह मिला।
 
फिर धीरे-धीरे उनकी दिशा बदलती गई और उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। वे आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर बन गए और उन्होंने कई लोगों को जीवन जीने की कला को सिखाया। खुद कभी शारीरिक पीड़ा झेल चुके कृष्णाजी ने कैसे और कब लोगों को हीलिंग देना शुरू किया, यह वे भी नहीं जानते हैं। एक बार उन्होंने 'सप्तर्षि एस्ट्रोलॉजी मैगजीन' के संपादक और एस्ट्रोलॉजर सुनील जॉन को हीलिंग किया था। उन्हें इससे बहुत अच्छा लगा। इसी तरह उन्होंने कपिल राज को भी हीलिंग किया।
 
हजारों कॉल अटेंड कर चुके हैं : किसी भी तरह की शारीरिक समस्या के लिए लोग गुरुजी के नंबर 98260-70286 पर कॉल करते हैं और फिर वे कुछ विशेष मंत्रों के साथ रोगी का उपचार करते हैं। कृष्णा गुरुजी का कहना है फोन सिर्फ शारीरिक समस्या्ओं के लिए ही लगाएं, अन्य समस्याओं के लिए healing@krishnaguruji.com पर मेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। मिश्रा कहते हैं कि यह मैं नहीं करता, बल्कि मुझसे कोई शक्ति करवाती है। मैं तो बस एक माध्यम हूं। उस वक्त में क्या करता हूं, यह भी नहीं जानता। हीलिंंग को लेकर krishnaguruji.com पर भी लोगों के विचार जाने जा सकते हैं।
 
देश-विदेश में उन्होंने फोन के जरिए कई लोगों का इलाज किया है। जब उनसे से पूछा गया कि इससे कितने लोगों को फायदा हुआ? उन्होंने कहा कि फोन करने के बाद मैं फीडबैक नहीं लेता और लोग खुद मुझे बताते हैं। मुझे नहीं पता कितने लोग ठीक हुए होंगे। सब प्रभु की कृपा से होता है। 
 
गुरुजी का कहना है कि अगर आप किसी के लिए भी स्वार्थरहित कार्य करते हैं और कोई आप पर पूर्ण विश्वास करता है तो 100 प्रतिशत रोग ठीक हो जाता है। कृष्णाजी ने बताया कि एक रोगी को किडनी का दर्द था, तो हीलिंग देने के बाद उसको दर्द में आराम मिला। इसी तरह उन्होंने कई लोगों के उदाहरण बताए।

देखें वीडियो...
 
बुल्गारिया में हीलिंग सेशन : देश-विदेश में प्रसिद्धि के चलते कृष्णाजी को बुल्गारिया में 'सिद्धांत योगा' नामक संगठन ने हीलिंग सेशंस के लिए आमंत्रित किया है, जहां के लिए वे 7 जुलाई को रवाना होंगे। 20 दिवसीय 'स्प्रीचुअल हीलिंग' के इस कार्यक्रम में बाहर के देशों से लोग आएंगे और भिन्न-भिन्न समय में हीलिंग का सेशन लेंगे।
 
'इंटरनेशनल हीलिंग डे' का सपना : कृष्णा गुरुजी का कहना है कि प्रार्थना में बहुत शक्ति होती है। मेरा यह मानना है कि एक 'इंटरनेशनल हीलिंग डे' होना चाहिए जिसके लिए मैं प्रयासरत हूं। यहां मेरे प्रयास के अलावा भी अलग-अलग मुल्कों में प्रयास किए जा रहे हैं। कोई भी एक दिन को चयन करके हम सब लोग उस दिन उन व्यक्तियों के लिए प्रार्थना करें, जो शारीरिक तकलीफ से गुजर रहे हैं।
 
यदि हम सब मिलकर उस दिन सामूहिक रूप से एक मानक समय के अनुसार प्रार्थना करेंगे तो यह संभव होगा कि वे निरोगी होने की दिशा में एक कदम बढ़ाएंगे। मेरा ये सपना है कि ऐसा कोई एक डे हो। मेरा ऐसा मानना है कि यदि किसी चीज को अपने अस्तित्व के साथ चाहें तो पूरी प्रकृ‍ति आपका साथ देती है। हाल-फिलहाल 17 से 18 मुल्क ऐसे हैं, जो अपना रिप्रेजेंट देने में लगे हैं।

इंटरव्यू : वेबदुनिया टीम

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Karwa Chauth Fashion Rules: करवा चौथ पर पहन रही हैं शादी का जोड़ा? जानें लाल रंग का धार्मिक रहस्य और भूलकर भी न पहनें ये 4 अशुभ रंग

Kartik Maas Niyam: कार्तिक महीने में क्या करें और क्या न करें? जानें वो 10 काम जिनसे प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Shani Gochar 2026: शनि का 3 बड़े ग्रहों के साथ दुर्लभ 'षडाष्टक योग', इन 4 राशियों की अचानक चमकेगी किस्मत

Diwali Cleaning Secrets: दिवाली सफाई में अचानक मिल जाएं ये 4 चीज़ें, तो समझें चमकने वाली है आपकी किस्मत

सभी देखें

Goa Diwali Tradition: गोवा में दिवाली नहीं, क्यों मनाया जाता है 'नरकासुर वध' का सबसे बड़ा जश्न? जानें अनोखी वजह

Diwali Decoration Ideas: दिवाली पर घर सजाने के लिए अपनाएं ये 6 पारंपरिक तरीके

दीपावली पर बनते हैं 10 तरह के पारंपरिक पकवान, आप भी बनाएं

करवा चौथ पर व्रत के साथ पूरे वर्ष एक-दूसरे की मुस्कान बनाए रखने का संकल्प: कृष्णा गुरुजी

करवा चौथ का व्रत क्यों और कैसे रखा जाता है? जानें पूजा विधि, जरूरी नियम और चंद्रोदय का समय

अगला लेख