suvichar

शिर्डी के साईं बाबा के 7 अनमोल विचार जानिए...

Updated: गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (17:16 IST)
शिर्डी के साईं बाबा को कौन नहीं जानता। उन्होंने हिंदू व इस्लाम धर्मों की एकता पर बल दिया है। साईं बाबा ने प्रेम, दया, सहिष्णुता, क्षमा, शांति और भक्ति जैसे सिद्धांतों का पाठ पढ़ाया। अपने जीवनकाल में वे अद्वैतवाद दर्शन के अनुयायी थे और उन्होंने भक्ति व इस्लाम, दोनों ही धाराओं में शिक्षाएं दीं।
 

 
यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत है साईं बाबा के 7 अनमोल विचार...
 
1. पूर्ण रूप से ईश्वर में समर्पित हो जाइए।
 
2.  मैं हर एक वस्तु में हूं और उससे परे भी, मैं सभी रिक्त स्थान को भरता हूं।
 
3. यदि तुम मुझे अपने विचारों और उद्देश्य की एकमात्र वस्तु रखोगे, तो तुम सर्वोच्च लक्ष्य प्राप्त करोगे।
 
 

 


4. तुम जो भी करते हो, तुम चाहे जहां भी हो, हमेशा इस बात को याद रखो- मुझे हमेशा इस बात का ज्ञान रहता है कि तुम क्या कर रहे हो?
 
5.  अहंकार लेने और भूलने में जीता है। प्रेम देने तथा क्षमा करने में जीता है।
 
6. प्रेम से दिन का आरंभ करो। प्रेम से दिन व्यतीत करो। प्रेम से ही दिन को भर दो। प्रेम से दिन का समापन करो, यही प्रभु की ओर का मार्ग है। 
 
7. कर्तव्य ही भगवान है तथा कर्म ही पूजा है। तिनके-सा कर्म भी भगवान के चरणों में डाला फूल है।

 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

जन्माष्टमी 2026: क्या आप जानते हैं कान्हा को कितने प्रकार के भोग लगते हैं? 5वें भोग के बिना अधूरी है पूजा

इस बार जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का यह कौनसा जन्मोत्सव रहेगा?

सूर्य बदल रहे हैं अपना नक्षत्र: 31 अगस्त से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें क्या है वजह

अगला लेख