Hanuman Chalisa

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (18:58 IST)
Chanakya Niti for Money : चाणक्य नीति के अनुसार जिन लोगों में 5 गुण होते हैं वे बहुत जल्दी धनवान बन जाते हैं। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को बुरे दिनों के लिए धन की बचत करनी चाहिए और अपनी महिला की रक्षा हर हालत में करनी चाहिए भले ही उसको अपने बचत के पैसे भी खर्च करने पड़े।
 
पांच गुण:
  1. घर लौटते समय खाली हाथ न लौटें। बच्चों के लिए कुछ न कुछ ले जाएं।
  2. ईश्वर, मेहमान और स्त्री का अपमान कभी न करें।
  3. भोजन को थाली में कभी झूठा न छोड़े और उसका अपमान न करें।
  4. बिस्तर को और खुद को कभी गंदा न रखें।
  5. सुबह कभी भी देर से न उठें।
ALSO READ: Mahavir jayanti 2024: भगवान महावीर स्वामी के 10 शुभ संदेश
1. अच्‍छे कर्म और परिश्रम के बल पर ही लोग धनवान बनते हैं। यदि धनवान बनना है तो आलस्य छोड़कर निरंतर कर्म करना चाहिए। यदि आप किसी भी कार्य में आलस्य नहीं करते हैं तो जल्द ही आप धनवान बन जाएंगे।
 
2. वे लोग जो भविष्य की योजना बनाकर ही आगे बढ़ते हैं और अपनी योजना को किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं तो वे जल्दी धनवान बन जाते हैं। योजनाओं को उजागर कर देने से कार्य में सफलता मिलने की राह में बाधा उत्पन्न हो जाती है। 
ALSO READ: श्री सत्य साईं बाबा के 10 शुभ संदेश
3. धनवान बनने वाले लोग हमेशा अपने लक्ष्य पर किसी कौए या बाज की तरह नजर रखते हैं। वे धैर्य बनाए रखकर हमेशा लक्ष्य को हासिल करने के लिए लग जाते हैं और किसी भी बाधा से घबराते नहीं हैं। ऐसे लोग जल्द ही धनवान बन जाते हैं। 
 
4. संकट के समय जो लोग संयम रखते हैं और अपने मनोभावों की जगह समस्या के समाधान को खोजते हैं। वे एक दिन सफल हो जाते हैं। संकट के समय में जल्दबाजी करने से काम बिगड़ जाता है। 
 
5. सदा ईश्‍वर की शरण में रहकर धर्म की राह पर चलने वाला व्यक्ति अपने आत्मविश्वास और कृपा के दम पर धनवान बन जाता है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

कब होगा गौरी व्रत 2026 प्रारंभ, जानें सही डेट, पूजा विधि और महत्व

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

देवशयनी एकादशी 2026: जरूर पढ़ें भगवान विष्णु की आरती और चालीसा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

भद्र योग का महासंयोग: बुध के मार्गी होते ही अब 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख