biodatamaker

मोर पंख और बंसी से कान्हा बदल देते हैं किस्मत, 10 बातों से जानिए कैसे

Updated: मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (15:16 IST)
मोर पंख (Mor pankh) और बंसी (Bansi) दोनों ही भगवान श्री कृष्ण (Lord Krishna) की प्रिय चीजें हैं। इन दोनों के बिना उनका श्रृंगार (Krishna ka Shringar) अधूरा माना जाता है। अगर आप भी अपनी किस्मत (Kismat) को बदलना चाहते हैं तो निम्न उपायों को जीवन में अपना कर अपनी किस्मत बदल सकते हैं। अगर आप कान्हा की पसंदीदा ये 2 चीजें घर में लेकर आते हैं तो निश्चित ही आपको उनकी कृपा की प्राप्ति होगी।

जानिए यहां... Powerful Remedies of Magical Mor Pankh n Bansi
 
1. भगवान श्री कृष्ण को बंसी अतिप्रिय है। बंसी को बहुत ही पवित्र और पुजनीय माना जाता है। वे हमेशा बंसी को अपने साथ रखते हैं। मान्यतानुसार बांसुरी से निकलने वाले स्वर प्रेम की वर्षा करते है। भगवान श्री कृष्णा भी बंसी या बांसुरी (lord krishna bansi) बजाकर सभी का मन मोह लेते थे। 
 
2. धार्मिक मान्यता के अनुसार घर के आग्नेय कोण में मोर पंख लगाने से वास्तु दोष ठीक हो जाता है, इसके अलावा ज्यादा लाभ पाना हैं तो ईशान कोण में भगवान श्री कृष्ण जी के फोटो के साथ वहां मोर पंख भी लगाना उचित रहता है।
 
3. वो घर, जहां बांसुरी (Bansuri) रखी होती है, वहां के लोगों में प्रेम और सद्‍भाव हमेशा बना रहता है, साथ ही कान्हा की कृपा प्राप्ति मिलने लगती है तथा जीवन के सभी दुखों का नाश होकर जीवन खुशियों में बदलने लगता हैं। 
 
4. जिस घर में या घर के मंदिर में बंसी रखी होती है, वहां हमेशा परिवारजनों तथा रिश्तेदारों में प्रेम और धन दोनों की कभी कोई कमी नहीं रहती है।
 
5. अगर किसी कारणवश वैवाहिक लोगों के जीवन में तनाव चल रहा है तो वे अपने शयनकक्ष में मोर पंख रखें, इससे पति-पत्नी के बीच प्यार तो बढ़ेगा ही, साथ ही दोनों एक-दूसरे को सम्मान भी देंगे। love Relation n peacock feather
 
6. छोटे बच्चों को बार-बार बुरी नजर लगती है, इस समस्या से बचने के लिए मोर पंख को चांदी के ताबीज में डालकर नवजात बालक को पहना दें। 
 
7. यदि कोई शत्रु आपको अधिक परेशान कर रहा हैं तो मंगल या शनिवार की रात में बजरंगबली के मस्तक से सिंदूर लेकर एक मोर पंख पर उस शत्रु का नाम लिखकर उसे अपने घर के पूजा स्थान में रखें और सुबह उसे बहते पानी में प्रवाहित दें, समस्या का समाधान होगा।
 
8. अगर राहु के कारण नौकरी या व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं तो एक मोर पंख peacock feather को आप घर के पूर्व और उत्तर-पश्चिम दीवार पर लगाएं अथवा अपनी जेब में या डायरी में मोर पंख रखते हैं तो राहु परेशान नहीं करेगा। 
 
9. मोर पंख को घर में रखने से परिवार के सदस्यों की सेहत हमेशा अच्छी रहती है। अगर हो सके तो मोर पंख की प्रतिदिन पूजा करें या हमेशा अपने पास रखें, यह भी कान्हा की कृपा पाने का सबसे आसान तरीका है।  
 
10. कान्हा के साथ-साथ हमारे अन्य देवी-देवताओं को भी मोर पंख अत्यंत प्रिय हैं। देवी सरस्वती, मां लक्ष्मी, इंद्रदेव, कार्तिकेय तथा श्री गणेश इन सभी को भी मोर पंख किसी न किसी रूप में प्रिय हैं। अत: मोर पंख (peacock feather) अपने घर में रखने से कान्हा के अलावा इन सभी देवताओं का आशीर्वाद भी हमें प्राप्त होता है। 

RK. 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

14 August Birthday: आपको 14 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 अगस्‍त, 2026)

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा दुर्लभ संयोग, 9 महायोगों में करें शिव पूजा, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

अगला लेख