sawan somwar

मार्गशीर्ष मास की 10 बातें बहुत काम की हैं, जानिए आप भी...

Updated: मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 (12:51 IST)
हिन्दी माह अगहन को मार्गशीर्ष मास भी कहते हैं। यह महीना भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप कहा गया है। इन दिनों में श्री कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। इस माह में खास व्रत और त्योहार है जैसे कालभैरव जयंती, उत्पन्ना एकादशी, क्रिसमस, सूर्य ग्रहण, मोक्षदा एकादशी आदि... इस महीने निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। 
 
आइए जानें... मार्गशीर्ष मास में किन बातों का रखें ध्यान, कैसे चमकाएं अपनी किस्मत?
 
1. इस महीने में नित्य श्रीमद्‍भगवतगीता का पाठ करें।
 
2. पूरे महीने ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का निरंतर जाप करें। 
 
3. भगवान श्री कृष्ण की उपासना अधिक से अधिक समय तक करें।
 
4. इस महीने से संध्याकाल की उपासना अनिवार्य हो जाती है। 
 
5. मार्गशीर्ष के महीने में तेल की मालिश बहुत उत्तम होती है।
 
6. अगहन के महीने में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
7. अगर इस महीने किसी पवित्र नदी में स्नान का अवसर मिले तो इसे न गंवाएं, अवश्य ही नदी में स्नान करें। 
 
8. इस महीने से मोटे परिधानों का उपयोग भी शुरू कर देना चाहिए।
 
9. श्री कृष्ण को तुलसी के पत्तों का भोग लगाकर उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें।
 
10. इस महीने से चिकनाई वाले खाद्य पदार्थों का सेवन शुरू कर देना चाहिए।
 
मार्गशीर्ष के इस पवित्र महीने में अगर आपने उपरोक्त बातों का ध्यान रखते हुए भगवान श्री कृष्ण की उपासना की और उनका भजन-कीर्तन किया तो निश्चित ही आपका कल्याण होगा। अत: इस महीने को व्यर्थ न गंवाते हुए धर्म-कर्म करते रहना चाहिए।
ALSO READ: Vrat Tyohar in December 2020 : दिसंबर माह के खास व्रत और त्योहार

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

अजा जया एकादशी 2026: तिथि, पूजा विधि, महत्व और कथा

हरतालिका तीज का व्रत नहीं रख पा रहीं तो न हों परेशान, करें ये 3 काम और पाएं माता पार्वती का आशीर्वाद

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

शनि-केतु का षडाष्टक योग: 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

07 September Birthday: आपको 07 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख