dharma sangrah
✕

कार्तिकेय कौन हैं? उनके वाहन का नाम क्या है?

Updated: रविवार, 25 अप्रैल 2021 (19:54 IST)
कार्तिकेय का वाहन मयूर : मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह पक्षी जितना राष्ट्रीय महत्व रखता है उतना ही धार्मिक महत्व भी, हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान मुरुगन या कहें कार्तिकेय का वाहन मोर है।
 
एक मान्यता अनुसार अरब में रह रहे यजीदी समुदाय (कुर्द धर्म) के लोग हिन्दू ही हैं और उनके देवता कार्तिकेय है जो मयूर पर सवार हैं। भारत में दक्षिण भारत में कार्तिकेय की अधिक पूजा होती है। कार्तिकेय को स्कंद भी कहा जाता है, जो शिव के बड़े पुत्र हैं।
 
कार्तिकेय का वाहन मयूर है। एक कथा के अनुसार कार्तिकेय को यह वाहन भगवान विष्णु ने उनकी सादक क्षमता को देखकर ही भेंट किया था। मयूर का मान चंचल होता है। चंचल मन को साधना बड़ा ही मुश्‍किल होता है। कार्तिकेय ने अपने मन को साथ रखा था। वहीं एक अन्य कथा में इसे दंभ के नाशक के तौर पर कार्तिकेय के साथ बताया गया है।
 
संस्कृत भाषा में लिखे गए 'स्कंद पुराण' के तमिल संस्करण 'कांडा पुराणम' में उल्लेख है कि देवासुर संग्राम में भगवान शिव के पुत्र मुरुगन (कार्तिकेय) ने दानव तारक और उसके दो भाइयों सिंहामुखम एवं सुरापदम्न को पराजित किया था।
 
अपनी पराजय पर सिंहामुखम माफी मांगी तो मुरुगन ने उसे एक शेर में बदल दिया और अपना माता दुर्गा के वाहन के रूप में सेवा करने का आदेश दिया।
 
दूसरी ओर मुरुगन से लड़ते हुए सपापदम्न (सुरपदम) एक पहाड़ का रूप ले लेता है। मुरुगन अपने भाले से पहाड़ को दो हिस्सों में तोड़ देते हैं। पहाड़ का एक हिस्सा मोर बन जाता है जो मुरुगन का वाहन बनता है जबकि दूसरा हिस्सा मुर्गा बन जाता है जो कि उनके झंडे पर मुरुगन का प्रतीक बन जाता है। इस प्रकार, यह पौराणिक कथा बताती है कि मां दुर्गा और उनके बेटे मुरुगन के वाहन वास्तव में दानव हैं जिन पर कब्जा कर लिया गया है। इस तरह वो ईश्वर से माफी मिलने के बाद उनके सेवक बन गए।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

17 November Birthday: आपको 17 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 17 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अक्षय नवमी पर क्यों होती है माँ जगद्धात्री की पूजा? जानिए वह पौराणिक कथा जब देवी ने तोड़ा था देवताओं का घमंड

गोपाष्टमी पर कर लें ये 3 अचूक उपाय, साल भर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि; जानें इस पर्व से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

सभी देखें

घर पर तुलसी विवाह करने जा रहे हैं, तो भूलकर भी न करें ये गलती! जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूजा विधि और पूरी सामग्री लिस्ट

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

तुलसी विवाह 2026: 20 या 21 नवंबर, जानिए किस दिन होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह और क्या है शुभ मुहूर्त?

मंगल-राहु का महाटकराव: सिंह और कुंभ में बना अंगारक योग योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख