dharma sangrah

किसी सुनसान स्थान पर पेशाब कर देने से क्या भूत लग जाता है?

Updated: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 (16:36 IST)
भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों के लोगों के बीच यह धारणा प्रचलित है कि सुनसान जगह, नदी, नाले या जंगल में पेशाब नहीं करना चाहिए अन्यथा कोई भूत आपके पीछे लग सकता है। भारत के गांव और खेड़ों में यह देखने और सुनने को मिलता है कि भूतबाधा से ग्रस्त फलां व्यक्ति ने एक पेड़ ने नीचे या घूड़े पर पेशाब कर दिया था उसके बाद से ही यह भूत बाधा से ग्रस्त है।
 
कई मंदिर, दरगाह और साधु संतों के यहां माथा टेकने के बाद भी बहुतों की हालात ठीक नहीं होती। हालांकि आज के विज्ञान के युग में यह स्वीकार करना मुश्किल है कि किसी को भूत लग सकता है। मरे हुए लोग कभी किसी को परेशान नहीं कर सकते।
 
हालांकि फिर भी ऐसी मान्यता हैं कि किसी सुनसान या जंगल की किसी विशेष भूमि कर पेशाब कर देने से भूत या जिन्न पीछे लग जाता है। मान्यता अनुसार वहां कोई आत्मा निवास कर रही हो और आपने वहां जाकर पेशाब कर दिया हो तो?
 
ऐसे में कुछ लोग पहले थूकते हैं फिर पेशाब करते हैं और कुछ लोग कोई मंत्र वगैरह पढ़कर ऐसा करते हैं। जैन धर्म के अनुसार पेशाब करने के बाद कहा जाता हैं कि भगवान शकेंद्रनाथ की आज्ञा से ऐसा किया गया। कुछ लोग यह कहने के बाद पेशाब करते हैं- उत्तम धरती मध्यम काया, उठो देव मैं मूतन आया। यह धाणणा दृढ़ है कि किसी भी प्रकार की भूतबाधा हो तो हनुमानजी की शरण में जाने से यह समस्या समाप्त हो जाती है।
 
अन्य मान्यता :
* नदी, पूल या जंगल की पगडंडी पर पेशाब नहीं करते। 
* मान्यता अनुसार एकांत में पवित्रता का ध्यान रखते हैं और पेशाब करने के बाद धेला अवश्य लेते हैं। उचित जगह देखकर ही पेशाब करते हैं।
* भोजन के बाद पेशाब करना और उसके बाद बाईं करवट सोना बड़ा हितकारक है।

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

कर्क के गुरु और कुंभ के राहु का षडाष्टक योग: इन 5 राशियों के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक का समय रहेगा चमत्कारिक

कन्या में बुध की चाल: चमकेगी इन 5 किस्मत वालों की दुनिया

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति की पूजा के पूजन सामग्री की लिस्ट

अगला लेख