sundarkand

अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं ये 10 संकेत, साक्षात महालक्ष्मी आती हैं घर में

Updated: रविवार, 12 सितम्बर 2021 (17:16 IST)
धनवान कौन नहीं होना चाहता है? धन की देवी लक्ष्मी की कृपा से ही धन की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे 10 शुभ संकेत मिलते हैं जिससे यह पता चलता है कि आपके घर में महालक्ष्मीजी का आगमन होगा और आपको अपार धन मिलेगा। इसे आप अच्छा समय आने का संकेत भी मान सकते हैं।
 
 
1. पहला संकेत : अचानक से आपके घर में काले रंग की चिंटियां आकर वर्तुल बनाकर कुछ खाने लगे तो समझ लेना की आपके घर में महालक्ष्मीजी का आगमन होने वाला और आपको अपार धन मिलने वाला है। ऐसे में उन चिंटियों को नमस्कार करें और उन्हें शक्कर मिला आटा खिलाएं।
 
 
2. दूसरा संकेत : यदि आपके घर में कोई चिड़िया आकर घोंसला बना लें तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। आप मान लें कि अब आपके घर में महालक्षमी का आगमन होने वाला है।

 
3. तीसरा संकेत : घर में यदि अचानक तीन छिपकलियां एक ही स्थान पर दिखाई दें तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यह महालक्ष्मीजी के आगमन का संकेत है। यह भी कहते हैं कि यदि छिपकलियां एक दूसरे का पीछा करती हुई दिखाई दें तो यह घर की उन्नती का संकेत है। दीपावली के दिन तुलसी के पौधे में छिपकली का दिखाई देना तो अत्यंत ही शुभ माना जाता है। यह अपार धन मिलने का संकेत है।
 
4. चौथा संकेत : यदि आपकी दाहिनी हथेली में लगातार खुजली हो रही है तो यह भी धन प्राप्ति का शुभ संकेत है।
 
 
5. पांचवां संकेत : यदि सपने में झाडू, उल्लू, घड़ा, बंसी, हाथी, नेवला, शंख, छिपकली, तारा, सांप, गुलाब आदि दिखाई दे तो यह धन प्राप्ति का संकेत है।
 
6. छठा संकेत : ऐसा कहा जाता है कि सुबह उठते ही शंख की आवाज सुनाई दें और शाम को भी सुनाई दे तो यह महालक्ष्मी के आगमन का संकेत है।
 
7. सातवां संकेत : यदि आपको घर से बाहर जाते हैं गन्ना दिखाई दो तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत है। 
 
8. आठवां संकेत : मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू आपको अपने घर के बाहर बहुत दिन से दिखाई दे रहा हो तो मान लीजिये की आपके घर पर महालक्ष्मी का आगमन होने वाला है और आपको जल्द ही अपार धन की प्राप्ति होगी। 
 
9. नौवां संकेत : यदि आप किसी काम से कहीं बाहर जा रहे हो और रास्ते में कोई कुत्ता अपने मुंह में खाने वाली कोई शाकाहारी चीज़ या रोटी लाता हुआ दिखाई देता है तो यह इस बात की ओर संकेत करता है कि आपको कहीं से धनलाभ होने वाला है।
 
 
10. दसवां संकेत : यदि आपको सुबह-सुबह घर से बाहर निकलते ही कोई झाडू लगाता दिखाई दे और ऐसा लगातार कई दिनों तक चलता रहे तो समझ लें कि आप बहुत जल्द धनवान बनने वाले हैं।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

जनक दीदी का 41वां रक्षा-बंधन: 50 पौधे लगाकर मनाया गया

श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी के दिन आद्य कालिका माता की जयंती, जानें पूजा का शुभ समय और महत्व

गोगा पंचमी 2026: भाई भिन्ना का पर्व क्यों मनाया जाता है, महत्व और पौराणिक कथा

04 या 05 सितंबर, कब मनाया जाएगा जन्मोत्सव? जानें सही तिथि, निशिता काल मुहूर्त, कथा और पारण का समय

मालव्य राजयोग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य: 02 सितंबर से शुक्र का स्वराशि में प्रवेश, क्या आपकी राशि है शामिल?

अगला लेख