1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार

रामायण को नया रूप-रंग

रामायण
ND

राम नवमी के अवसर पर पिता-पुत्री ने रामायण को एक नए रूप में प्रस्तुत किया। बुधवार को ललित होटल में राम वर्मा की अंग्रेजी में लिखी पुस्तक 'बिफोर ही वॉज गॉड रामायण' का लोकार्पण किया। इसके साथ ही इनकी पुत्री वंदना सहगल ने रामायण पर ही आधारित चित्रों को प्रदर्शित किया।

पुस्तक का लोकार्पण इंटैक के चेयरमैन एसके मिश्रा ने किया। इसमें रामायण को अलग अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। इसमें काल्पनिकता को हटाकर सच बातों को काव्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व पुस्तक के लेखक राम वर्मा ने यह पुस्तक अपने शोध के आधार पर लिखी है। इसमें राम के व्यक्तित्व को दिखाया गया है।

काव्य और कला की इस जुगलबंदी में उनकी पुत्री वंदना सहगल ने पिता की पुस्तक को रंगों से कैनवास पर उतारा है। अंग्रेजी में लिखे इस काव्य पर आधारित 65 चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। उनका कहना है कि रामायण के लिए चित्र बनाना एक अलग अनुभव था। चित्र बनाने में करीब छह महीने का समय लगा।