• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. समाचार
  6. पाँच फुट चौडे़ चार्ट पर बाइबिल
Written By वार्ता

पाँच फुट चौडे़ चार्ट पर बाइबिल

ईसा मसीह
ND

तमिलनाडु में कन्याकुमारी के एक युवक ने ईसा मसीह और मदर मेरी की तस्वीरों और ईसाइयों के पवित्र ग्रंथ बाइबिल के पुराने एवं नए संस्करणों तथा इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकों को पाँच फुट चौडे़ और आठ फुट लंबे चार्ट पर उकेर कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया है।

आर. शिवरमन (23) ने राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला को कल शाम अपनी कलाकृति दिखाई।

राज्यपाल ने उसके प्रयास की सराहना करते हुए उसे दस हजार रुपए का नकद तोहफा भी दिया। इस कलाकृति की विशेषता है कि इसमें एक समय में ईसा मसीह और मदर मेरी की तस्वीर देखी जा सकती है और ठीक उसी समय बाइबिल के अंश भी पढ़ सकते हैं।

शिवरमन को यह कलाकृति बनाने में 72 दिनों का समय लगा। फाइन आर्ट्स में स्नातक शिवरमन फिलहाल 3डी एनिमेशन का पाठ्यक्रम कर रहे हैं। इस कलाकृति को पोप की मंजूरी के लिए जल्द ही रोम ले जाया जाएगा। (वार्ता)