kundali milan
✕

दस दिनी मुहर्रम शुरू

Written By ND
Updated: शनिवार, 19 दिसंबर 2009 (09:37 IST)
ND
हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला दस दिनी मुहर्रम का त्योहार 19 दिसंबर, शनिवार से शुरू होगा और 28 दिसंबर को मुहर्रम की 10 तारीख मनाई जाएगी। इस दिन शहर में ताजियों, अखाड़ों का जुलूस भी निकलेगा।

गुरुवार को चाँद दिखने की तस्दीक न होने के चलते मुहर्रम की पहली तारीख शनिवार को होगी। दस दिन तक मनाए जाने वाले इस त्योहार के दौरान मजहबी तकरीरों, वाअज और बयान का सिलसिला चलेगा। ईरानी डेरों में खंदक का मातम और मजलिसें होंगी। मुहर्रम की 10 तारीख यानी 28 दिसंबर को शहर में ताजियों का जुलूस निकलेगा।

वहीं बोहरा समाज के मुहर्रम की शुरुआत गुरूवार से हो गई है। साथ ही मस्जिदों में तकरीरों का दौर शुरू हो गया है, जो दस दिन तक चलेगा।

पिछला मुहर्रम का त्योहार 8 जनवरी 2009 को मनाया गया था। जबकि इस बार 28 दिसंबर को यह त्योहार मनाया जाएगा। काजी साहब के मुताबिक चाँद के मुताबिक इस्लामी माह का निर्धारण होने से एक साल में करीब 10-12 दिन का अंतर आता है। इसी के चलते यह हालात बने हैं। इसलिए एक साल में दूसरी बार मुहर्रम मनेगा।

हिजरी साल 1430 के समापन के साथ शनिवार से इस्लामी माह 1431 की शुरूआत होगी। इस दिन को इस्लामी नए साल की शुरूआत कहा जाता है।

Show comments

सभी देखें

कब है गीता जयंती 2026?

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

सभी देखें

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल