Hanuman Chalisa

नवविवाहित दंपति को दिव्य आशीर्वाद देगा बालाजी मंदिर

Updated: सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (16:07 IST)
तिरुपति। शादी करने जा रहे दंपति डाक के जरिए भेजे गए ‘थलम्बरालू’ (पवित्र चावल) के रूप में अब तिरुमाला स्थित प्रसिद्ध मंदिर के भगवान वेंकटेश्वर का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि जो आशीर्वाद प्राप्त करने के इच्छुक होंगे, वे भगवान के ‘कल्याणोत्सवम्’ (हर दिन आयोजित होने वाली देवता की दिव्य शादी) में प्रयोग होने वाले पवित्र हल्दी मिश्रित चावल तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) से एक छोटी थैली में प्राप्त कर सकेंगे।


 
मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी टी. रवि ने आज बताया कि यह नि:शुल्क योजना केवल नवविवाहित दंपति के लिए ही उपलब्ध होगी। इस सुनहरे अवसर का लाभ लेने के इच्छुक दंपति या उनके माता-पिता को शादी का कार्ड कार्यकारी अधिकारी, टीटीडी केटी रोड, तिरुपति 517501 को भेजना होगा। 
 
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गठित टीटीडी शाखा दंपत्ति की समृद्धि के लिए भगवान का अशीर्वाद भेजेगी। (भाषा)

 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

राहु-केतु गोचर: जानें कब हो रहा है राशि परिवर्तन और किन राशियों की चमकेगी किस्मत

सूर्य-शनि के षडाष्टक योग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, जानें क्या आपकी राशि शामिल है?

भौम प्रदोष व्रत 2026: इन 5 बड़े फायदों से खुल जाएगी किस्मत की राह

Paryushana festival 2026: जैन धर्म के पर्युषण व्रत होंगे प्रारंभ,जनिए महत्व

अगला लेख