kundali milan
✕

संघ नए अंदाज में मनाएगा विक्रम संवत का नववर्ष

Written By वार्ता
Updated: सोमवार, 16 मार्च 2015 (17:34 IST)
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस बार हिन्दू नववर्ष 'विक्रम संवत’ नए अंदाज के साथ ‘स्वदेशी’  की भावना को और मजबूत करने के लिए समारोहपूर्वक बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला किया है।

संघ के विभागीय प्रचारक अमरनाथ वर्मा ने बताया कि उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने केंद्रीय  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मौके पर सम्राट विक्रमादित्य की याद में एक डाक  टिकट जारी करने का आग्रह किया है।
 
संघ प्रचारक ने बताया कि विक्रम संवत 2072 के पहले दिन सभी हिन्दुओं को अपने घरों पर  ‘ओम’ लिखा ध्वज फहराने और घरों में ‘दीये’ जलाने का आग्रह किया गया है।
 
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अभी पिछले दिनों कानपुर में आयोजित ‘राष्ट्र रक्षा संगम’ के अवसर पर  कहा था कि आज के समय सारे समाज में संघ की विश्वसनीयता बढ़ी है। पूरे समाज को संघ से  आशा है। समाज की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें संघ का और विस्तार करना होगा।
 
गौरतलब है कि संघ से जुडे विश्व हिन्दू परिषद ने इस बार 21 मार्च को शुरू हो रही नवरात्रि के दौरान दुर्गा पूजा की तर्ज पर राम महोत्सव के आयोजन की योजना बना रखी है।
 
विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि इस वर्ष हम नवरात्रि में राम महोत्सव मनाएंगे। इससे राम  मंदिर के निर्माण की भावना को और बल मिलेगा तथा लोग नए सिरे से मंदिर निर्माण के संकल्प  को ताजा करेंगे।
 
उन्होंने बताया कि राम महोत्सव के दौरान पूरे 10 दिन गांव-गांव में भगवान राम की प्रतिमा  स्थापित करके उसकी पूजा-आराधना की जाएगी, जहां अवसर होगा वहां उसे हमेशा के लिए स्थापित  कर दिया जाएगा अथवा उसे समारोहपूर्वक विधि-विधान के साथ विसर्जित कर दिया जाएंगे।  
 
लेखक के बारे में
वार्ता
Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय