Daily Horoscope
✕

मनमुटाव से टूटते हैं रिश्ते

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (18:19 IST)
NDND
संयुक्त परिवार एक वट वृक्ष की तरह होता है, जिसकी छाँव में हर छोटे-बड़े रिश्ते फलते-फूलते हैं। परंतु कभी-कभी इस बरगद की कुछ शाखाएँ इतनी अधिक बड़ी हो जाती हैं कि वो उस वृहद पेड़ से टूटकर अलग हो जाती हैं व धूप में अलग-धलग पड़े होकर अपना अस्तित्व खोती जाती हैं।

यही कुछ रिश्तों के साथ भी होता है। रिश्तों का आनंद भी संयुक्त परिवार में ही है। जब यह परिवार बिखरता है तब दुखों की धूप में रिश्ते भी अपना दम तोड़ते जाते हैं। कुछ नासमझी व कुछ कही-सुनी बातें इस प्रकार के विवादों में कड़वाहट का छोंक लगाकर रही सही कसर भी पूरी कर देती है।

  रिश्तों का आनंद संयुक्त परिवार में ही है। जब यह परिवार बिखरता है तब दुखों की धूप में रिश्ते भी अपना दम तोड़ते जाते हैं। कुछ नासमझी व कुछ कही-सुनी बातें इस प्रकार के विवादों में कड़वाहट का छोंक लगाकर रही सही कसर भी पूरी कर देती है।       
बातचीत मत करो बं द :-
कई बार रिश्तेदारों में विवादों की वजह मनमुटाव होता है और इस मनमुटाव का प्रमुख कारण कोई छींटाकशी या कही-सुनी बात होती है। यह मनमुटाव तब अधिक बढ़ जाता है, जब हम बातचीत बंद कर सब कुछ भाग्य के भरोसे छोड़ देते हैं।

याद रखें बातचीत बंद करने से रिश्तों में प्यार भी खत्म हो जाता है और रह जाती है तो बस औपचारिकता, जो हमें बेमन से रिश्ते को निभाने पर मजबूर करती है। यदि मनमुटाव से बचना है तो अपने मन की बात को शब्दों में बयाँ कर दीजिए। इससे आपके झगड़े जल्दी ही सुलझ जाएँगे।

रिश्तों की गरिमा को बनाए रखें :-
रिश्तेदारी को निभाने के लिए रिश्तों की गरिमा को बनाए रखना बहुत अधिक जरूरी है। आप यदि कुछ ऐसा कार्य करते हैं, जिससे आपके पहले वाली रिश्तेदारी में खटास पड़ती है तो नए रिश्ते को बनाने के चक्कर में पुराने रिश्तों की आहुति न दें और भूलकर भी ऐसा कार्य न करें। जिससे आपके रिश्तों की गरिमा को ठेस पहुँचे।

रिश्ते बनाना तो आसान होते है परंतु निभाना बेहद मुश्किल। रिश्तों की इस कच्ची डोर को गलतियों के बल का इतना भी खिंचाव न दें कि यह टूटकर बिखर जाए। रिश्ते को प्यार व आत्मीयता से निभाएँ तथा अपने रिश्तेदारों के चहेते बन जाएँ।

लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें