हर किसी के बस की बात नहीं
किसी ने आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई या आपका कोई बहुत बड़ा नुकसान किया तो सच में उसे माफ कर देना बहुत बड़ी बात होती है। किसी को माफ कर देना हर किसी के बस की बात नहीं होती। सच में बहुत बड़ा दिल होना चाहिए। इस दुनिया में यदि कोई सच में किसी को माफ कर सकता है तो वो है माता-पिता। कोई भी पेरेन्ट्स अपने बच्चों की बड़ी से बड़ी गलती को बहुत आसानी से माफ कर देते हैं। माफी मांगने के लिए भी कलेजा चाहिए और माफ कर देने के लिए भी। आप भी बनिए बड़े दिल वाले।
दोस्ती के लिए जरूरी
अक्सर होता है कि छोटी-छोटी बातों पर कई दोस्तों में बातचीत बंद हो जाया करती है। इन सबसे क्या मिलता है हमारे दोस्त ही हमसे दूर हो जाते हैं। इसके विपरीत यदि हम उन्हें माफ कर देते हैं या अपनी और से एक नन्हा सा लफ्ज सॉरी कह देते है ं तो हमारी दोस्ती बच जाती है। इसीलिए दोस्तों के लिए तो फॉरगिवनेस और सॉरी दोनों ही बहुत जरूरी है।
दूसरों को मिलती है खुशी
जिस प्रकार किसी के मन बात पूरी कर देने से उसे खुशी मिलती है उसी प्रकार यदि किसी से कोई गलति हुई और दिल से उसे पछतावा है तो उसे माफ कर देने से भी हम उसे उतनी की खुशी दे सकते हैं। यहां तक कि माफी मांग लेने से भी दिल को बेहद राहत मिलती है। माफी मांगने वाला और माफ कर देने वाला कभी छोटा नहीं होता।
बात बढ़ने से बचती है
अक्सर माफ कर देने या माफी मांग लेने से कोई भी बात आगे बढ़ने से बच जाती है। सुखी दांपत्य का तो आधार ही यही है कि जब एक पार्टनर गुस्सा हो तो तमाम 'एक्सक्यू ज' और 'एक्सप्लेनेशन् स' को परे रख कर बस सिर्फ यही कहें-आई एम सॉरी, मेरी गलती है।
इससे उस वक्त तो पार्टनर कूल होगा ही कहीं ना कहीं उसके मन में यह बात भी रहेगी कि उसका साथी समझदार है झगड़े बढ़ाने के बजाय उसे खत्म करने को तरजीह देता है। यही बात रिश्तों की डोर को मजबूत बनाती है।