suvichar

फादर्स डे पर जानें पिता के 5 प्रकार

Updated: शनिवार, 17 जून 2017 (17:16 IST)
फादर्स डे यानि वो दिन जो पिता को समर्पित है, उनके द्वारा हमारे लिए किए गए हर उस कार्य के लिए, जिसकी बदौलत आज हमारा अस्तित्व मायने रखता है।  फादर्स डे पर हम पिता के महत्व की बात करते हैं, जो कि सबसे बड़ा सच है, लेकिन आज बात करते हैं, पिता के प्रकारों की...उनकी उन विशेष आदतों या गुणों की, जिनके कारण वे हमारे बीच पहचाने जाते जाते हैं - 
 
1 उत्साह बढ़ाने वाले पापा - पिता की इस श्रेणी में वे सभी पिता शामिल हैं, जो हर कार्य में बच्चों का उत्साह और हौंसला बढ़ाते रहते हैं। अगर आपने कुछ गलती कर दी या फिर आप आप खुश नहीं है, तब भी वे अपने इसी अंदाज में आपको सही दिशा दिखाते हैं।

2 शिकायत करने वाले पिता - तिवारी जी के बेटे के 10 नंबर आए हैं, तुम्हारे 9 क्यों आए...। अपने आप में सुधार करो, जीवन में कुछ अच्छा करो, ऐसी आदतें छोड़ो और फलां कामों पर ध्यान दो...। इस तरह की बातें आप इनसे आम तौर पर सुनते रहते हैं।
 
3 अनुशासन प्रिय पिता - ये पिता का वह प्रकार है, जिनके घर में होने पर आपकी आवाज कम ही सुनाई देती है, लेकिन इनके घर से बाहर जाने पर आप काफी सहज महसूस करते हैं, क्योंकि इन्हें हर बात अनुशासन में पसंद होती है।
 
4 खुश रहने वाले पिता - ये पिता का वह प्रकार है, जो आपसे हमेशा हंसते मुस्कुराते और कभी-कभी तो मस्ती करते हुए भी बतचीत कर लेते हैं और कई बार  आपकी टांग भी खींच लेते हैं। ये अपने बच्चों से हमेशा दोस्ताना व्यवहार रखते हैं।
 
5 फिक्र करने वाले - पिता की इस श्रेणी में वे लोग आते हैं, जो बच्चों की हर छोटी और बढ़ी चीज के लिए फिक्रमंद होते हैं और उनके अच्छे बुरे का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखते हैं, जिसमें कभी-कभी रोक टोक भी शामिल होती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख