ramcharitmanas

इंटरनेशनल फैमिली डे 2020 : 15 मई को विश्व परिवार दिवस, जानिए महत्व

Updated: गुरुवार, 14 मई 2020 (16:43 IST)
International Family Day
हर साल 15 मई (15 May) को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। परिवार चाहे छोटा हो या बड़ा इसका महत्व तो किसी से छिपा नहीं है, लेकिन आज हम आपको खासतौर से बता रहे हैं संयुक्त परिवार में रहने के 8 फायदे...
 
1 संयुक्त परिवार एक ऐसा परिवार होता है जहां एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी के साथ मिलजुल कर रहती है। ऐसे परिवार में माता-पिता, चाचा-चाची, उनके बच्चे व दादा-दादी, सास-बहू, ननंद-जेठानी आदि समेत कई सदस्य होते हैं, ऐसे परिवार को ही जॉइट फैमिली कहा जाता है।
 
2 संयुक्त परिवार में सभी तरह के खर्चें, काम और अन्य चीजों को समान रूप से साझा किया जाता है। जिससे किसी एक सदस्य पर किसी भी जिम्मेदारी का पूरी तरह का बोझ नहीं पड़ता है।
 
3 संयुक्त परिवार के बच्चों को बेहतर देखभाल, रिश्तों को समझने व निभाने की समझ और जीवन के लिए बेहतर मार्गदर्शन मिलता है, क्योंकि घर में अलग-अलग उम्र और अनुभव प्राप्त सदस्य एक साथ रह रहे होते हैं।
 
4 चचेरे भाई और बहनों के साथ रहने पर बच्चों में चीजें शेयर करने, मदद व सहयोग करने, सब्र रखने जैसे कई गुण स्वतः ही विकसित हो जाते हैं और उन्हें दूसरों के साथ मिलजुल कर रहना आ जाता है, जो आगे चलकर जीवन में उन्हें बहुत काम आता है।
 
5 शादी, जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे किसी भी अवसर व त्योहार को संयुक्त परिवार के सभी सदस्य मिलजुल कर मनाते हैं।
 
6 संयुक्त परिवार में रह रहा व्यक्ति सुख-दु:ख में अकेला नहीं पड़ता। परिवार के सभी सदस्य विपरीत परिस्थितियों में भी एक-दूसरे का साथ देते हैं।
 
7 संयुक्त परिवार में रहने पर सभी सदस्य आपसी समझौता करते हुए भी खुश रहने और खुश रखने की कला सीख जाते हैं।
 
8 संयुक्त परिवारों की दिनचर्या में अनुशासन होता है, जो सेहत के लिहाज से काफी अच्छा भी होता है।
 
अत: हमें हमेशा ही परिवार में मिलजुल कर रहने की कोशिश करना चाहिए ताकि हम आपस में खुशी-खुशी जीवन जी सकें।   

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख