1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. डोर रिश्तों की
  4. Fathers Day Poem In Hindi

फादर्स डे कविता : आपकी शुक्रगुजार है हर एक सांस

पापा
आपकी आवाज मेरा सुकून है, 
आपकी खामोशी, एक अनकहा संबल ।
 
आपके प्यार की खुशबू जैसे, 
महके सुगंधित चंदन। 
 
आपका विश्वास,मेरा खुद पर गर्व ।
दुनिया को जीत लूं, फिर नहीं कोई हर्ज । 
 
आपकी मुस्कान, मेरी ताकत,  
हर पल का साथ, खुशनुमा एहसास 
 
दुनिया में सबसे ज्यादा,  
आप ही मेरे लिए खास 
 
पापा, 
आपकी शुक्रगुजार है,  
मेरी हर एक सांस .... ।।
लेखक के बारे में
प्रीति सोनी