Narak Chaturdashi
✕

फादर्स डे : पिता के 5 प्रकार जानकर मुस्कुरा देंगे आप

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2019 (15:19 IST)
फादर्स डे यानी वो दिन जो पिता को समर्पित है, उनके द्वारा हमारे लिए किए गए हर उस कार्य के लिए, जिसकी बदौलत आज हमारा अस्तित्व मायने  रखता है।


फादर्स डे पर हम पिता के महत्व की बात करते हैं, जो कि सबसे बड़ा सच है, लेकिन आज बात करते हैं, पिता के प्रकारों की...उनकी उन विशेष आदतों या गुणों की, जिनके कारण वे हमारे बीच पहचाने जाते जाते हैं - 
 
1 उत्साह बढ़ाने वाले पापा - पिता की इस श्रेणी में वे सभी पिता शामिल हैं, जो हर कार्य में बच्चों का उत्साह और हौंसला बढ़ाते रहते हैं। अगर आपने  कुछ गलती कर दी या फिर आप आप खुश नहीं है, तब भी वे अपने इसी अंदाज में आपको सही दिशा दिखाते हैं।
 
2 शिकायत करने वाले पिता - तिवारी जी के बेटे के 10 नंबर आए हैं, तुम्हारे 9 क्यों आए...। अपने आप में सुधार करो, जीवन में कुछ अच्छा करो, ऐसी आदतें छोड़ो और फलां कामों पर ध्यान दो...। इस तरह की बातें आप इनसे आम तौर पर सुनते रहते हैं।
 
 
3 अनुशासन प्रिय पिता - ये पिता का वह प्रकार है, जिनके घर में होने पर आपकी आवाज कम ही सुनाई देती है, लेकिन इनके घर से बाहर जाने पर आप काफी सहज महसूस करते हैं, क्योंकि इन्हें हर बात अनुशासन में पसंद होती है।
 
4 खुश रहने वाले पिता - ये पिता का वह प्रकार है, जो आपसे हमेशा हंसते मुस्कुराते और कभी-कभी तो मस्ती करते हुए भी बतचीत कर लेते हैं और  कई बार आपकी टांग भी खींच लेते हैं। ये अपने बच्चों से हमेशा दोस्ताना व्यवहार रखते हैं।
 
5 फिक्र करने वाले - पिता की इस श्रेणी में वे लोग आते हैं, जो बच्चों की हर छोटी और बढ़ी चीज के लिए फिक्रमंद होते हैं और उनके अच्छे बुरे का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखते हैं, जिसमें कभी-कभी रोक टोक भी शामिल होती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख