biodatamaker

इन 5 सुझावों से दूर करें आपसी मतभेद

Updated: गुरुवार, 14 जून 2018 (15:11 IST)
आपका रिश्ता किसी से चाहे कोई भी हो, भाई-बहन, पति-पत्नी, दोस्ती, पिता-पुत्र, मां-बेटी या सहकर्मी ही क्यों न हो, हर रिश्ते में कभी न कभी टकराव की स्थिति बन ही जाती है, विचारों में मतभेद आ ही जाते हैं। ऐसे में आप परिवार, रिश्तेदार या फिर दांपत्य जीवन में चल रहे  मनमुटाव को इन सुझावों से दूर कर सकते हैं-
 
1. जब भी आपका किसी से मनमुटाव हो, तो सिर्फ अपनी बात को पकड़कर न बैठें न ही सारा दोष सामने वाले का समझकर चलें। एक बार सामने वाले की स्थि‍ति या परिस्थि‍ति के बारे में भी जरूर सोचें और खुद को उनकी जगह रखकर देखें। कोई नतीजा जरूर निकलेगा।
 
2. जब भी मनमुटाव या टकरावकी स्थि‍ति हो, हमेशा शांत रहने या अपनी बात रखने का प्रयास करें। अगर आपको लगता है कि आपकी बात का कोई असर नहीं हो सकता तो उस विषय दोबारा बात न करें और शांत रहें।
 
3.  मनमुटाव की स्थि‍ति में कभी भी एक दूसरे को नीचा दिखाना या ताना मारने जैसी हरकतें न करें। इससे आप दोनों के मन में कड़वाहट बढ़ सकती है जो संबंधों को बेवजह कमजोर कर देगी।
 


4.  मतभेद या विवाद के विषय को भूलने का प्रयास करें क्योंकि संबंध हमारे ईगो से ज्यादा जरूरी हैं। अगर आपको लगता है कि कोई आपको समझ नहीं रहा है, तो उत्तेजित न हों बल्कि‍ शांति और समझदारी रखें।
 
5.  मनमुटाव और मतभेद जितना बढ़ाएंगे, बढ़ता ही जाएगा। इन्हें जल्द ही सुलझाने का प्रयास करें। आप अपनी तरफ से प्यार भरी पहल कीजिए, यह बातें सामने वाले के मन में आपके प्रति‍ प्रेम बढ़ाती हैं।

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

अगला लेख