• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By संजीव श्रीवास्तव
Last Updated :रांची (वार्ता) , बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:12 IST)

घाटी में बस पलटी, 20 जवान घायल

घाटी में बस पलटी, 20 जवान घायल -
झारखंड की राजधानी राँची में बुंडू थाना क्षेत्र के पास तैमारा घाटी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की बस पलट जाने से लगभग 20 जवान घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना उस समय घटी जब बल की एक बस लगभग 40 जवानों को लेकर हजारीबाग से जमशेदपुर जा रही थी। उन्होंने कहा कि रास्ते में तैमारा घाटी के पास चालक ने अपना संतुलन खो दिया और बस पलट गई।

घायल जवानों को बुंडू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद गंभीर रूप से घायल 12 जवानों को राँची भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि ये जवान जमशेदपुर से रेलगाड़ी द्वारा छत्तीसगढ़ जाने वाले थे, जहाँ विधानसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी लगने वाली थी।