Hanuman Chalisa
✕

जाकिर नाइक के सहयोगी को भेजा न्यायिक हिरासत में

Updated: बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (23:34 IST)
मुंबई। धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के लिए यहां स्थित विशेष अदालत ने विवादों में रहे इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के एक करीबी सहयोगी आमिर गजदर को आठ मार्च तक के लिए बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
प्रवर्तन निदेशालय ने गजदर को 16 फरवरी को गिरफ्तार किया था और आज उसकी न्यायिक हिरासत का अनुरोध किया था। रिमांड अर्जी में ईडी ने कहा कि पूछताछ के दौरान गजदर ने नाइक के इशारे पर नकद लेनदेन की मात्रा का ब्यौरा दिया लेकिन और कोई सूचना नहीं दी।
 
ईडी ने कहा कि वास्तविक आय और खुलासा की गई आय में विसंगति है। उन्होंने अपनी पत्नी, तीन बच्चों के नाम पर आईटी रिटर्न दाखिल किया, लेकिन स्वीकार किया कि उनके पास आय के स्वतंत्र स्रोत नहीं हैं।
 
गजदर ने ईडी को यह कहने का दावा किया है कि नाइक ने अपनी मां के खाते से उसे चार करोड़ रुपए दिए थे जो गजदर की पत्नी के खाते में गए थे। इसमें से 2. 4 करोड़ रुपया उसके बेटे के खाते में हस्तांतरित किया गया और बाद में यह राशि नाइक के बैंक खाते में लौट गई।
 
एजेंसी ने बताया कि गजदर इतनी मोटी रकम के हस्तांतरण के बारे में खामोश है। वह न सिर्फ खुद को बचा रहा है, बल्कि नाइक को भी बचा रहा है। ईडी ने बताया कि उसने महंगी कारों का इस्तेमाल किया और उनके लिए धन के स्रोत के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि वे नाइक के भेजे रुपयों से खरीदी गईं।
 
इससे जुड़े एक घटनाक्रम में गजदर के वकील महेश मुलने ने आज एक अर्जी दाखिल कर दावा किया कि ईडी ने गजदर का बयान दबाव डालकर लिया और वह इसे अब वापस लेना चाहते हैं।
 
गौरतलब है कि ईडी ने पिछले साल दिसंबर में नाइक के खिलाफ पीएमएलए के तहत एक मामला दर्ज किया था। वह गैर कानूनी गतिविधि निवारण कानून के तहत भी एक मामले का सामना कर रहे हैं। वे फिलहाल सउदी अरब में हैं। (भाषा)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Punjab Elections 2027: पंजाब की सियासत गरमाई, शिअद-भाजपा गठबंधन को लेकर केजरीवाल का तीखा हमला

Nepal PM India Visit: 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा दिखाने वाले बालेन शाह अब दिल्ली के साथ! जानिए कैसे और क्यों बदला काठमांडू का रुख?

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

LIVE: भाजपा और अकाली दल के बीच फिर गठजोड़, पंजाब में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

"500 पन्नों के बाद भी मां ने कुछ बातें छोड़ दीं..." सोनिया गांधी की किताब पर राहुल का बड़ा खुलासा

अगला लेख