Daily Horoscope
✕

शर्मिला ने आपत्तिजनक पोस्ट पर शिकायत दर्ज कराई

Updated: मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (00:23 IST)
हैदराबाद। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने ऑनलाइन और सोशल मीडिया पोस्ट में टॉलीवुड के एक लोकप्रिय अभिनेता के साथ नाम जोड़े जाने पर सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इस तरह के अफवाह फैलाने में तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) का हाथ होने के भी आरोप लगाए, बहरहाल तेदेपा ने इन आरोपों से इंकार किया है।
 
 
हैदराबाद पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायत में शर्मिला ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, जो उनके खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने और अफवाह फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं। वाईएसआर कांग्रेस नेता ने आरोप लगाए कि इस तरह के अफवाह फैलाने में तेदेपा का हाथ है।
 
शर्मिला के आरोपों की निंदा करते हुए आंध्रप्रदेश की महिला विकास मंत्री पारीताला सुनीता ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट से तेदेपा का कोई लेना-देना नहीं है। सुनीता ने बयान जारी कर कहा कि न केवल शर्मिला बल्कि किसी भी महिला के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक पोस्ट की तेदेपा निंदा करती है।
 
पुलिस ने कहा कि आईटी अधिनियम और भादंसं की धारा 509 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) केसीएस रघुवीर ने बताया कि हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

शर्मिला ने बात करते हुए बताया कि अभिनेता के साथ अपना नाम जोड़े जाने को निहित स्वार्थों की खातिर फर्जी प्रोपेगंडा करार दिया। उन्होंने कहा कि आम चुनावों से पहले राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें बदनाम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

अगला लेख