Hanuman Chalisa
✕

पंजाब में आप ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन अभियान, हर महिला को मिलेंगे हजार रुपए प्रतिमाह

Updated: मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (17:49 IST)
नई दिल्ली। 'केजरीवाल गारंटी' के तहत पंजाब में हजार रुपए प्रतिमाह लेने की इच्छुक महिलाओं के लिए आम आदमी पार्टी ने आज सराय खास गांव से रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत कर दी है। इस मौके पर मौजूद 'आप' संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद पहला रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे और कहा कि रजिस्टर्ड महिलाओं को आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हजार-हजार रुपए दिए जाएंगे।

ALSO READ: केजरीवाल ने किया दिल्लीवासियों को आश्वस्त, ओमिक्रॉन वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं
 
उन्होंने कहा कि यह कैप्टन का कार्ड नहीं है, जो पिछली बार उन्होंने दिया था। यह केजरीवाल की गारंटी है। मैं जो कहता हूं, वो करता हूं। चन्नी साहब कहते हैं कि हजार रुपए देने से महिलाएं कामचोर हो जाएंगी। ये लोग हजारों-करोड़ों रुपए डकार कर आलसी नही हुए तो हमारी महिलाएं हजार रुपए लेने से आलसी कैसे हो जाएंगी?
 
'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 20 हजार करोड़ रुपए की रेता चोरी हो रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद रेता चोरी बंद करेंगे और मंत्रियों की जेब में जा रहा रेता चोरी का सारा पैसा महिलाओं की जेब में जाएगा। मेरी अपील है कि इस बार आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर देखो, पंजाब का भविष्य बदल जाएगा।

ALSO READ: केजरीवाल का दावा, CCTV कैमरे के मामले में लंदन, वॉशिंगटन व पेरिस से भी आगे निकली दिल्ली
 
पंजाब दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के केजरीवाल ने 'हर महिला को हजार-हजार रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी' के तहत सराय खास गांव से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन अभियान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दिल्ली से आया हूं। दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं। दिल्ली में सरकार चलाते हुए 7 साल हो गए। 7 साल में हम लोगों ने दिल्ली में बहुत काम किए।
 
'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने थोड़े दिन पहले एक एलान किया कि 18 साल से उपर की हर बेटी, बहन, मां को हम हजार-हजार रुपए हर महीने देंगे। अगर एक घर में तीन बहनें हैं, तो तीनों को हजार-हजार रुपए मिलेंगे। अगर एक घर में 3 बहनें, एक मां और एक बीबी है तो पांचों को हजार- हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। जब से मैंने यह ऐलान किया है, तब से विपक्ष के लोग मुझे बहुत गालियां दे रहे हैं। क्या मैं कोई गलत कर रहा हूं? गलत नहीं कर रहा हूं, फिर भी ये मुझे इतनी गालियां दे रहे हैं।
 
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि आपने इतनी सारी पार्टियों को मौके दिए। एक मौका इस बार आम आदमी पार्टी को देखर देखो, पंजाब का भविष्य बदल जाएगा। हमारे परिवार को भविष्य बदल जाएगा। अगर हम काम न करें, तो अगली बार 5 साल बाद हमको धक्के मार कर बाहर निकाल देना।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख