ramcharitmanas

योगीराज में नहीं लगेगा सांसदों-विधायकों पर टोल टैक्स, बवाल...

Updated: रविवार, 23 जुलाई 2017 (14:18 IST)
लखनऊ। सांसदों और विधायकों के लिए टोल प्लाजा पर अलग लेन निर्धारित करने के योगी सरकार के दिशा-निर्देश ने उत्तरप्रदेश में विपक्ष को बैठे-बिठाए सरकार को घेरने का एक मुद्दा दे दिया है। 
 
पिछली 15 जुलाई को सूबे के सभी जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र के माध्यम से अपर मुख्य सचिव सदाकांत ने केंद्र के नियमों का हवाला देकर कहा है कि सांसद, विधायक अथवा विधान परिषद सदस्य से टोल टैक्स की वसूली न की जाए। 
 
पत्र में लिखा है कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके न्यायधिकरण के तहत पड़ने वाले टोल प्लाजा पर सांसदों और विधायकों को ट्रैफिक जाम की दशा में अलग लेन उपलब्ध कराई जाए। इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से सहयोग की आशा की जाती है।
 
विपक्षी दलों ने सरकार के इस कदम की भर्त्सना करते हुए कहा कि एम्बुलेंस समेत आपात स्थिति में लगे अन्य वाहनों को अलग लेन उपलब्ध कराने के बजाय राजनीतिज्ञों के लिए यह व्यवस्था करना बेतुका कदम है। 
 
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि सरकार एक तरफ वीआईपी संस्कृति समाप्त करने की बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, इसके लिए सरकारी वाहनों से लाल व नीली बत्ती उतारी गई वहीं इस तरह के आदेश वीआईपी संस्कृति को बढ़ावा ही देंगे। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार के नए दिशा-निर्देश से टोल प्लाजा संचालकों की मुसीबतों में इजाफा होना तय है। अलग लेन सिर्फ एम्बुलेंस, दमकल समेत आपातकालीन सेवाओं में लगे अन्य वाहनों के लिए होनी चाहिए। राजनीतिज्ञों के वाहनों के लिए अलग लेन का कोई औचित्य नही है। 
 
इस बीच प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि सांसद और विधायक अधिकतर लाव-लश्कर के साथ चलते हैं। उनके वाहन के पीछे 4-5 लक्जरी वाहनों का काफिला होता है। सांसद विधायक के वाहन से टोल टैक्स नहीं लिया जाता, मगर नियमानुसार उनके साथ चल रहे अन्य वाहन चालकों से टोल टैक्स लेना जरूरी होता है जिसे देना उन्हें मंजूर नहीं होता। जब अलग लेन होगी तब यह समस्या और जटिल हो जाएगी। (वार्ता)
Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

अगला लेख