Daily Horoscope
✕

योगी के मंत्री ने दिया यह विवादास्पद बयान, लोगों ने फेंके अंडे-टमाटर

Updated: रविवार, 29 अप्रैल 2018 (07:56 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उस बयान के खिलाफ कुछ लोगों ने शनिवार को उनके सरकारी आवास पर टमाटर और अंडे फेंके, जिसमें उन्होंने कहा था कि यादव और राजपूत समाज के लोग सबसे अधिक शराब पीते हैं।
 
राजभर के बयान के विरोध में हजरतगंज इलाके में स्थित उनके सरकारी आवास पर लाल टोपी पहने कुछ युवक पहुंचे और उनके नाम की प्लेट तोड़ दी तथा उनके घर पर टमाटर और अंडे फेंके। ये युवक राजभर के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफतार नही किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
गौरतलब है कि शुक्रवार को वाराणसी में शराबबंदी के समर्थन की मांग पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा था, 'शराब तो सब पीते हैं पर यादव और राजपूत सबसे ज्‍यादा पीते हैं।'
 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, 'केवल शराब ही क्यों गांजा-चिलम, ताड़ी, तम्बाकू, चरस, अफीम की पुड़िया और अहंकार के खिलाफ भी आंदोलन होने चाहिए... ये नशे भी तो आजकल खूब चल रहे हैं। नशा लोग करते हैं, कोई जाति नहीं।' (भाषा) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख