Hanuman Chalisa

योगी आदित्यनाथ नाराज, अधिकारियों को दिए यह निर्देश...

Updated: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (18:43 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरों के समय किए जा रहे विशेष इंतजामों से खासे नाराज हैं। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। अब उनके दौरे के समय एयरकंडीशनर, एयर कूलर, रेड कारपेट, भगवा तौलिया और परदे नहीं दिखाई देंगे।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि योगी इस तरह के इंतजाम किए जाने से खासे नाराज हैं, जो उनके दौरों के समय किए जाते हैं। पिछले दिनों एक शहीद के घर योगी के पहुंचने से पहले उक्त विशेष इंतजाम अधिकारियों ने किए थे। लेकिन योगी इस तरह का दिखावा तत्काल बंद करना चाहते हैं। उनके कार्यालय ने जिलों के प्रशासनिक, पुलिस एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इस बाबत आदेश जारी किए हैं।
 
एक अधिकारी ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि उनके दौरे के समय कोई विशेष इंतजाम ना किया जाए। आम आदमी को असुविधा से बचाने की आवश्यकता है। हाल ही में देवरिया और गोरखपुर यात्राओं के दौरान योगी शहीदों के परिवारों से मिले थे। इस दौरान प्रशासन ने उनके आवास पर अस्थायी रूप से एसी, रेड कारपेट और सोफे का इंतजाम किया था।
 
अधिकारी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश के हवाले से बताया कि इस बात से मुख्यमंत्री खासे नाराज थे और चाहते थे कि इसकी पुनरावृत्ति ना हो।
 
योगी आठ जुलाई को सीआरपीएफ के शहीद सब इंस्पेक्टर साहब शुक्ला के परिवार वालों से गोरखपुर में मिले थे। शुक्ला 24 जून को ​श्रीनगर में आतंकी हमले के दौरान शहीद हो गए थे।
 
स्थानीय प्रशासन ने शुक्ला के घर तक की सड़क पर रेड कारपेट बिछवा दिया था। शुक्ला के घर पर भगवा रंग के परदे लगाए गए और एयर कूलर लगाया गया। सोफा भी बिछाया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि इस बात को लेकर योगी ने अधिकारियों की खिंचाई की थी।
 
इससे पहले 12 मई को योगी बीएसएफ के जवान प्रेम सागर के देवरिया स्थित घर गये थे। उस समय भी प्रशासन ने विशेष इंतजाम किये थे, जो सुर्खियां बने।
 
सपा ने इस मुददे पर आलोचना करते हुए जब योगी के सादा जीवन जीने के दावे पर सवाल उठाया तो मुख्यमंत्री कार्यालय ने नई एसयूवी नहीं खरीदने के योगी के फैसले का ​उल्लेख किया। (भाषा) 
 
Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख