dharma sangrah
✕

योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख, ऐसे अधिकारियों की खैर नहीं

Updated: बुधवार, 17 मई 2017 (15:12 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को ठेकेदारी में मदद नहीं करने की सख्त हिदायत देते हुए बुधवार को कहा मनाही के बावजूद ऐसा करने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
 
विधानसभा में कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू के संवेदन और अतिसंवेदनशील बंधों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में योगी ने कहा उनकी सरकार इस विषय पर काफी संवेदनशील है। राज्य में तटबंधों की मरम्मत के काम आठ-दस वर्षों में नहीं हुए हैं। उनकी सरकार इसे करवाने जा रही है। बाढ़ प्रभावित जिलों में तटबंधों के मरम्मत का काम तेजी से होगा। सुरक्षा की व्यवस्था होगी।
 
उन्होंने कहा कि इसमें निजी ठेकेदारों को काम नहीं दिया जाएगा। यह एक बड़ी समस्या है। अपराधियों को ठेकेदारी व्यवस्था में कोई जगह नहीं मिलेगी। किसी अधिकारी ने अपराधी छवि के ठेकेदार को काम दिया तो उसे दंडित किया जाएगा। सरकार इस पर काफी गंभीर है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि तटबंधों में 'रैट होल' और 'रैन कट' को हर हाल में ठीक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तटबंधों के मरम्मत का काम शुरू हो गया है। सवालकर्ता विधायक को मौके पर जाकर देखना चाहिए। व्यवस्था बिगड गई है, लेकिन उनकी सरकार अच्छी व्यवस्था देगी।
 
इससे पहले बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वातिसिंह ने बताया कि राज्य के 38 जिलों के 30 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील तटबंध हैं। इनकी मरम्मत के लिए 30 करोड़ 25 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 16 करोड़ रुपए से अधिक धन दिया जा चुका है। कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू ने स्वीकृत धन को ऊंट के मुंह में जीरा बताया। उन्होंने जानना चाहा कि क्या मानसून शुरू होने से पहले 15 जून तक तटबंधों की मरम्मत हो जाएगी। 
 
श्रीमती सिंह ने 15 जून के पहले तटबंधों की मरम्मत का आश्वासन देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सरकार सजग है। मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया है कि मानसून शुरू होने के पहले तटबंधों के निर्माण कर लिए जाएंगे। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट लल्लू ने कहा कि फाइल जब अभी वित्त विभाग में ही लटकी है तो 15 जून तक काम कैसे पूरे हो जाएंगे,  क्योंकि टेंडर प्रक्रिया में ही दो महीने लग जाएंगे। बसपा के लालजी वर्मा ने भी तटबंधों के निर्माण के संबंध में सवाल खड़े किए। (वार्ता)
 
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख