dharma sangrah
✕

भाजपा सांसद की शिकायत, योगी ने डांटकर भगा दिया...

Updated: गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (14:10 IST)
लखनऊ। आरक्षण को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर आंखें तरेरने वाली बहराइच में भाजपा सांसद सावित्री भाई फुले के बाद राबर्ट्‍सगंज के एक दलित सांसद ने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पर उन्हें बेइज्जत करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी भेजी है।
 
राबर्ट्‍सगंज के सासंद छोटे लाल खारवर ने 16 मार्च को मोदी को भेजे खत में आरोप लगाया है कि उन्होंने दो मर्तबा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने की कोशिश की मगर उन्हे डांटकर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सांसद ने लिखा कि सोनभद्र जिले में भाजपा कैसे काम कर रही है।
 
छोटेलाल ने प्रधानमंत्री को लिखे खत मे शिकायत की है कि उनके अपने ही संसदीय क्षेत्र में जिला प्रशासन भेदभावपूर्ण रवैया अख्तियार कर रहा है जबकि पार्टी में भी उनके द्वारा उल्लेखित समस्यायों को अनसुना कर दिया जाता है। अपने पत्र में उन्होंने खासतौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय और सुनील बंसल के नामों का जिक्र किया है। 
 
सांसद ने लिखा कि मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने तीन बार मिला। सुनील बंसल से भी तीन दफा मिला जबकि मुख्यमंत्री से दो बार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मुझे न सिर्फ फटकार लगाई बल्कि आफिस से  बाहर जाने को कहा। छोटेलाल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के रवैये की शिकायत करते हुए कहा कि अपनी ही पार्टी के नेताओं के उपेक्षित व्यवहार से क्षुब्ध होकर मैंने आयोग का दरवाजा खटखटाया मगर वहां से भी मुझे निराशा का सामना करना पड़ा। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख