Hanuman Chalisa

'दिल्ली के युवराज' पर योगी आदित्यनाथ की तीखी टिप्पणी, क्या बोले...

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (10:32 IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां भाजपा के 'स्वच्छ प्रदेश-स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान' का शुभारंभ किया। इस अवसार पर उन्होंने कहा कि 20 से 25 अगस्त तक हर जिले में यह अभियान चलाया जाएगा।

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उन पर निशान साधा। सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ के शहजादे और दिल्ली के युवराज को स्वच्छता नहीं समझ में आएगा, इनके लिए तो गोरखपुर 'पिकनिक स्पॉट' बन गया है।
 
मुख्यमंत्री ने  'स्वच्छ प्रदेश-स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान'  की शुरुआत अंधियारी बाग मोहल्ले से की।  योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि आसपास की गंदगी को दूर कर काफी हद तक बीमारियों से बचा जा सकता है। गंदगी की वजह से इंसेफेलाइटिस फैलता है। इसलिए इंसेफेलाइटिस को रोकने के लिए स्‍वच्‍छता जरूरी है।
 
गौरतलब है कि गोरखपुर और निकटवर्ती तराई इलाका जापानी इंसेफेलाइटिस से बहुत प्रभावित है। पिछले दिनों गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भी कई बच्‍चों की मौत राष्‍ट्रीय सुर्खियों का सबब बनी।
 
योगी आदित्‍यनाथ ने इस मसले पर कहा कि राजनीति से भी गंदगी दूर होना चाहिए और इस घटना के लिए पुरानी सरकार जिम्‍मेदार है क्‍योंकि स्‍वच्‍छता अभियान की ओर ध्‍यान अपेक्षित ध्‍यान नहीं दिया गया।
 
उन्‍होंने कहा कि जब से हमारी सरकार ने कामकाज संभाला है तब से स्‍वच्‍छ यूपी, स्‍वस्‍थ यूपी के संकल्‍प के साथ इस दिशा में काम शुरू किया है। इसके तहत राज्‍य सरकार के प्रयासों के चलते अब तक हजारों गांव खुले में शौच से मुक्‍त हो चुके हैं। उन्‍होंने इसमें जनभागीदारी की भी अपील की। उन्‍होंने कहा, इस साल के अंत तक प्रदेश के 30 जिले खुले में शौच से मुक्‍त हो जाएंगे और अक्‍टूबर, 2018 तक पूरे उत्‍तर प्रदेश को खुले में शौच से मुक्‍त करेंगे। इस अभियान के लिए उन्‍होंने गांवों में स्‍वच्‍छता के लिए 12 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

CM योगी का आगरा दौरा, 342 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 36 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारियों पर कार्रवाई

आधुनिक तकनीक, नवाचार और बाजार को जोड़कर गो पालन को ज्यादा लाभकारी बनाने पर मंथन

योगी सरकार के 94 पुलिस अधिकारियों ने सीखी फॉरेंसिक विज्ञान की बारीकियां

अगला लेख